कम किराये में इंदौर से मुंबई के लिये एक और उड़ान!
इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर से अब तक देश की राजधानी दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें हैं। वहीं, धीरे-धीरे ये संख्या देश की आर्थिक नगरी के लिये भी बढ़ती जा रही है। बता दें कि, मौजूदा समय में इंडिगो एयरलाइंस ही इंदौर से मुंबई के लिए हवाई यात्रा की सुविधा दे रहा है, लेकिन फरवरी के मध्य माह तक विस्तारा एयरलाइंस भी इन दोनो शहरों के बीच हवाई सेवा शुरु करने जा रहा है।
मुंबई आवाजाही का समय
मौजूदा समय में इंदौर से मुंबई जाने वाली उड़ानों का समय रोजाना सुबह 7.10, 9.20, दोपहर 12.20 और शाम 5 बजे होता है। लेकिन, विस्तारा के सूत्रों के मुताबिक, आगामी 15 फरवरी से इन दोनों शहरों के बीच विस्तारा एयरलाइंस भी हवाई सेवा शुरु कर देगी। ये उड़ान मुंबई से इंदौर और फिर इंदौर से मुंबई रूट पर संचालित रहेगी। सुबह 7.50 बजे ये उड़ान मुंबई से इंदौर पहुंचेगी, फिर यहां से 8.30 बजे ये दौबारा मुंबई के लिये रवाना हो जाएगी। यानी सुबह के समय ही शहर को एक और उड़ान मिल जाएगी।
कम हो सकता है किराया
आपको बता दें कि, मौजूदा समय में इंदोर से मुंबई जाने का किराया साढ़े 4 हजार रुपए के आसपास है। ऐसा इसलिये भी क्योंकि, इस रूट पर अब तक सिर्फ इंडिगो एयरलाइंस ही हवाई सेवाएं दे रही है। नई एयरलाइंस की उड़ान यहां से संचालित होने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि, इंडिगो भी दोनो शहरों के बीच हवाई सफर का शुल्क घटा देगी।
शिर्डी के लिये शुरु हुई उड़ान
इसके अलावा, बुधवार से शिर्डी उड़ान भी शुरू की जा चुकी है, जो सुबह 9.45 बजे इंदौर आएगी और यहां से 10.10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं, लखनऊ से दोपहर 2.25 बजे ये इंदौर लौट आएगी। इसके बाद दोपहर 2.50 मिनट पर एक बार फिर शिर्डी के लिए रवाना होगी।
प्रदेश स्तरीय अस्पतालों का 'कायाकल्प अभियान' शुरु - video