27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई कटनी जंक्शन-बिलासपुर रेल मार्ग पर हादसा, ट्रेन के 6 डब्बे पटरी से उतरे

एनकेजे के रिसीविंग यार्ड में लाइन नंबर 12 पर खड़े बीएपीटीएन ट्रेन के 6 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Feb 2021, 10:52 PM IST

news

नई कटनी जंक्शन-बिलासपुर रेल मार्ग पर हादसा, ट्रेन के 6 डब्बे पटरी से उतरे

कटनी/ मध्य प्रदेश के कटनी स्थित एनकेजे के रिसीविंग यार्ड में लाइन नंबर 12 पर खड़े बीएपीटीएन ट्रेन के 6 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि, इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि, डब्बे नीचे उतरने से नजदीक लगे बिजली के पोल छतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण बिजली गुल हो गई। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- राम मंदिर चंदे के नाम पर ठगी : फर्जी रसीद से वसूलता था चंदा, पकड़ा गया तो बोला- 'गलती हो गई माफ कर दो'

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

पटरी के किनारे लगे सिग्नल और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त

आपको बता दें कि, ट्रेन 2 फरवरी 2021 को बिलासपुर की ओर से यार्ड में आई थी। यार्ड में ट्रेन को खड़ा कर दिया गया था। बुधवार दोपहर में ट्रेन अपने आप ही पीछे की ओर लुड़क गई, जिसके चलते ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल पटरी के किनारे लगे सिग्नल और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- आंगनवाड़ी केंद्र के कुए में गिरी सहायिका और 2 साल की बच्ची, पुलिस ने इस तरह रैस्क्यू कर बचाई जान


शुरु हुआ सुधार कार्य

हादसे के कारण नई कटनी जंक्शन से बिलासपुर की ओर जाने और वहां से आने वाला रेल आवागमन प्रभावित हो गया है। हालांकि, घटना की जानकारी लगते ही रेलवे के अधिकारी अपनी आपात टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही, सुधार कार्य शुरु कर दिया गया है। सुधार कार्य में लगी टीम का अनुमान है कि, यातायात सुचारू होने में रात तक का समय लग सकता है।

BAPTN ट्रेन के 6 डब्बे पटरी से उतरे - video