27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध शराब का भंडार पकड़ाया, आबकारी विभाग के साथ 3 थानों की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जिले के तरावली पठार और करारिया गांव, बैरसिया में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन में गढ़े अवैध शराब के ड्रमों, कुप्पों, टंकियों में हाथ भट्टी का जखीरा बरामद किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Feb 2021, 8:33 PM IST

news

अवैध शराब का भंडार पकड़ाया, आबकारी विभाग के साथ 3 थानों की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल/ सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के तरावली पठार और करारिया गांव, बैरसिया में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन में गढ़े अवैध शराब के ड्रमों, कुप्पों, टंकियों में हाथ भट्टी का जखीरा बरामद किया है। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने वाला लाहन भी बरामद किया है।

पढ़ें ये खास खबर- आंगनवाड़ी केंद्र के कुए में गिरी सहायिका और 2 साल की बच्ची, पुलिस ने इस तरह रैस्क्यू कर बचाई जान

देखे खबर से संबंधित वीडियो...

तीन थानों की टीमों समेत आबकारी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई

आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, भोपाल कलेक्टर अविनाश लावनिया निर्देशन पर और सहायक आबकारी आयुक्त संजीब दुबे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कलेक्टर द्वारा गठित पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम जिसमें अरविंद सागर सहायक भोपाल जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी कन्ट्रोलर सजेंद्र मोरी और उनकी पूरी टीम तथा सीएसपी अनिल त्रिपाठी, बैरसियाटीआई , नजीराबाद टीआई, गुनगा टीआई समेत तीनों थानों की टीम द्वारा ये कार्रवाई की गई।

पढ़ें ये खास खबर- पुलिस स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर स्मार्ट सिटी इंजीनियर की कार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात


भारी मात्रा अवैध शराब का जखीरा जब्त

जिले के ग्राम करारिया, तरावली में पठार, जंगलों और नालों के किनारे सुबह 5 बजे दबिश देते हुए जमीन में गड़े ड्रमों, कुप्पों, टंकियों में भरी अवैध शराब और हाथ भट्टी में चढ़ा लगभग 21 हजार किलोग्राम महुआ लाहन और लगभग 530 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) और (च) के तहत कुल 10 प्रकरण कायम किया गया।

पढ़ें ये खास खबर- राम मंदिर चंदे के नाम पर ठगी : फर्जी रसीद से वसूलता था चंदा, पकड़ा गया तो बोला- 'गलती हो गई माफ कर दो'


'अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई'

लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। उक्त कार्रवाई में जिले के समस्त कार्यपालक बल का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी आयुक्त के मुताबिक, प्रदेश में अवैध मदिरा के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।