उद्योग जगत

Netflix offers: बिना अकाउंट बनाए देख पाएंगे फ्री में मूवीज और वेब सीरीज, जानिए कैसे

नेटफ्लिक्स ने यूजर्स को कुछ चुनिंदा फिल्मों और टीवी शोज की फ्री एक्सेस ऑफर किया यह ऑफर न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर के सभी देशों के लोगों के लिए है अवेलेबल
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2020, 1:50 PM IST
Netflix Offers
Netflix offers, you can watch free movies without creating an account

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ( Netflix Offers ) ने ऐसे लोगों ने शानदार ऑफर पेश किया है, जिनके पास इसका अकाउंट नही हैं। अब वो लोग भी नेटफ्लिक्स पर फ्री में मूवीज और वेब सीरीज देख पाएंगे।यूजर्स को बस netflix.com/in/watch-free पर जाकर उस शो या फिल्म पर हिट प्ले करना है। खास बात तो ये है कि यह ऑफर सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए अवेलेबल है।

दुनियाभर में फ्री एक्सेस
इस ऑफर को भारत के साथ दुनियाभर के देशों के लोगों के लिए अवेलेबल होगा। नेटफ्लिक्स की ओर से इस बारे में एक लिस्ट भी जारी की है, जो भारत समेत फ्री में अवेलेबल होगा। इसके लिए आपको netflix.com/in/watch-free पर जाकर उस फिल्म या सीरीज को प्ले करना होगा। नेटफ्लिक्स के अनुसार यूजर्स कंप्यूटर और एंड्रॉयड फोन पर ओटीटी की ओरिजिनल फिल्में, टीवी शो देख पाएंगे।

इन फिल्मों और सीरीज का ले सकेंगे मजा
- मर्डर मिस्ट्री
- द बॉस बेबी बैक इन बिजनेस
- बर्ड बॉक्स
- द टू पोप्स
- स्ट्रेंजर थिंग्स
- एलीट
- व्हेन दे सी *****
- लव इज ब्लाइंड
- अवर प्लैनेट
- ग्रेस एंड फ्रेंकी

आईओएस यूजर को नहीं हो एक्सेस
वहीं नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यूजर्य कंप्यूटर और एंट्रॉयड फोन के माध्यम से इन शोज का आनंद मुफ्त में ले पाएंगे। साथ ही आपको नेटफ्लिक्स में अकाउंट भी बनाने की जरुरत नहीं होगी, लेकिन यह सुविधा फिलहाल आईओएस ब्राउजर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स नहीं कर पाएंगे। जानकारों की मानें तो नेटफ्लिक्स यूजर्स को आकर्षित करने के लिए इस तरह का ऑफर पेश कर रही है। साथ ही यह तय कर सकें कि वो नेटफ्लिक्स की मेंबरशिप लेना भी चाहते हैं या नहीं।

नेटफ्लिक्स ने लांच किया था सस्ता प्लान
इससे पहले नेटफ्लिक्स ने भारत में 349 रुपए वाले मोबाइल सब्स्क्रिप्शन प्लान को लांच किया था। इस प्लान में कंपनी ने यूजर्स के लिए टीवी को छोड़कर सभी डिवाइस पर हाई डेफिनिशन वीडियो क्वालिटी सपोर्ट अफोर्डेबल प्राइस पर देने की पेशकश की थी।

Published on: