आईपीएल

IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ की 10 साल पुरानी फोटो वायरल, MI की टॉपी पहन देखा था वर्ल्ड कप

IPL 2021 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेल रहे पृथ्वी शॉ की 10 साल पुरानी फोटो वायरल...!  

2 min read
Apr 04, 2021

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) का महाकुंभ 9 अप्रैल से शुरू होगा जो 30 मई तक चलेगा। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से तो पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) दिल्ली कैपिटल्स की टीम में खेल रहे हैं। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉट की एक 10 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर ये दोनों 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देख रहे हैं।

अर्जुन-पृथ्वी की 10 साल पुरानी फोटो वायरल
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की सोशल मीडिया पर 10 साल पुरानी फोटो वायरल हो रही है। जब यह तस्वीर क्लिक की गई तब ये दोनों भारत बनाम श्रीलंका का वर्ल्ड कप फाइनल मैच वानखेड़े स्टेडियम में देख रहे थे। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर मुबई इंडियंस की टॉप और टीशर्ट में नजर आ रहे हैं तो पृथ्वी उनके साथ बैठे वर्ल्ड कप फाइनल मैच का मजा ले रहे थे।

10 साल बाद भी उसी जर्सी में अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी थी। मजे की बात यह है कि वह IPL 2021 में भी मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे। लगता उनका मुंबई इंडियंस से 10 साल पुराना नाता है। इस बार मुंबई ने अर्जुन को 20 लाख रुपए में खरीदा है। बता दें कि 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात देखकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। भारत इसी के साथ 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना और फाइनल मैच में महेन्द्र सिंह मैन ऑफ द मैच रहे थे।

पृथ्वी शॉ
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं। उन्हें उपकप्तान भी बनाया जा सकता हैं। क्योंकि श्रेयस अय्यर के चोटिल होकर आईपीएल से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को डीसी का कप्तान बनाया गया है।

Published on:
04 Apr 2021 04:51 pm
Also Read
View All