
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2021 ) 2021 के सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल को होने जा रही है, जो 30 मई तक चलेगा। आईपीएल आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए खेल का बड़ा मंच बन चुका है। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी भाग लेते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पांच खिलाडिय़ों के बारे में जो वास्तव में गेंदबाज हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल के 20 ओवरों में सबसे ज्यादा रन दिए हैं।
मशरफे मुर्तजा-
यह आईपीएल 2009 की बात है। डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच फंसा था। डेक्कन को कोलकाता के खिलाफ अंतिम ओवर में 21 रनों की जरूरत थी। इस दौरान डेक्कन की ओर से रोहित मैदान में डटे थे। जबकि मशरफे मुर्तजा बॉलिंग कर रहे थे। मुर्तजा के इस ओवर में दो सिक्सर और एक चौके की मदद से 26 रन बनाकर टीम को विजयश्री दिला दी।
अशोक डिंडा-
यह बात आईपीएल 2011 की है। दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया के बीच मैच था। दिल्ली की ओर से अशोक डिंडा गेंद फेंक रहे थे। इस दौरान डिंडा ने अपने अंतिम ओवर में 24 रन दे दिए। यही नहीं 2013 में भी डिंडा ने पहले वाली गलती की। पुणे के ही ओर से खेलते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ एक ओवर में 26 रन दे दिए।
राहुल शुक्ला-
आईपीएल 2014 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से युवराज सिंह खेल रहे थे। वहीं, राहुल शुक्ला दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे। युवराज ने इस दौरान राहुल की खूब धुलाई की और एक ओवर में चार सिक्सर की मदद से 27 रन बनाए।
डेविड हसी-
डेविड ने मुंबई इंडियंस के विरूद्ध यह धुनाई सही। जब आईपीएल 2013 सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस भिड़ी थी। तब मुंबई के खिलाफ डेविड को अंतिम ओवर फेंकने का मौका मिला। इस दौरान मुंबई के कैप्टन रोहित ने ओवर में छह सिक्सर की मदद से 27 रन बटोरे।
अशोक डिंडा-
अशोक डिंडा का एक ओवर में 26 या ज्यादा रन देने का इतिहास रहा है। आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांडया ने बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट के फास्ट बॉलर अशोक डिंडा के एक ओवर में 30 रन बनाए।
आईपीएल देश के छह शहरों में होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम-अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में ही प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे।