माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इस सीजन में बतौर बल्लेबाज अपने 5000 रन पूरे कर सकते हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह बड़ी उपलब्धि होने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इस लीग में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मौजूद रहते हैं। यही वजह है कि आईपीएल के इतिहास में अभी तक ऐसे पांच ही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह करिश्मा करके दिखाया है। धोनी की अगर बात करें तो उनके नाम आईपीएल में अब तक 4632 रन है। ऐसे में 5000 का आंकड़ा पाने के लिए उनको केवल 368 रनों की दरकार है।