आईपीएल

IPL 2021 : पहली बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा यह नजारा

IPL 2021 का आगाज शुक्रवार शाम को 7:30 बजे होगा। इस आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी (IPL 2021 opening Ceremony) में भाग लेंगे दिव्यांग क्रिकेट परिषद के सदस्य....!  
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2021, 2:02 AM IST
ipl_2021_opening_ceremony.jpg

नई दिल्ली। IPL 2021 का आगाज शुक्रवार को होगा। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का आगाज ग्रैंड ग्लैमरस सेरेमनी (IPL opening Ceremony) के साथ होता है। लेकिन पिछले बार की तरह इस बार भी कोरोना वायरस के चलते ओपनिंग सेरेमनी (IPL 2021 opening Ceremony) का आयोजन नहीं किया जाएगा। लेकिन इस साल बीसीसीआई (BCCI) ने मैच से पहले एक छोटा ओपनिंग सेरेमनी रखने का फैसला लिया है। इस ओपनिंग सेरेमनी में पहली बार भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद को आमंत्रित किया गया है।

महंतेश जीके ने जय शाह का जताया आभार
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) की ओपनिंग सेरेमनी में दिव्यांग क्रिकेट परिषद (divyang cricket council of india) के सदस्यों को न्यौता भेजा है। इस निमंत्रण के बाद दिव्यांग क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष महंतेश ने जय शाह (jay shah) का आभार जताया है।

जय शाह दिव्यांग को बढ़ा रहे हैं आगे
दिव्यांग क्रिकेट परिषद अध्यक्ष महंतेश ने जय शाह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में बुलाने के लिए जय शाह का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने जबसे बोर्ड में पद संभाला हैं वह दिव्यांग क्रिकेट को आगे बढ़ा रहे हैं।

ये गेस्ट होंगे शामिल
बता दें कि बीसीसीआई के ओपनिंग सेेरेमनी में दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष महंतेश जीके, उपाध्यक्ष सुमित जैन, महासचिव रवि चौहान, रिटायर्ड अभय प्रताप सिंह और कोषाधंयक्ष जोन डेविड शामिल होंगे। जय शाह ने इस बार आईपीएल आईपीएल 2021 की ओपनिंग सेरमनी का आयोजन शाम 6:30 बजे से किया जाएगा तो वहीं पर मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।

Updated on:
9 Apr 2021, 2:02 AM IST
Published on: