इटारसी

एमपी में बड़ा रेल हादसा, बेपटरी हुई मैसूर रानी कमलापति सहरसा स्पेशल ट्रेन

Itarsi Train Accident इटारसी रेलवे जंक्शन पर सोमवार शाम को रेल हादसा हुआ।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2024, 8:03 PM IST
Rani Kamlapati Saharsa Special train derailed at Itarsi Railway Junction
Rani Kamlapati Saharsa Special train derailed at Itarsi Railway Junction

Itarsi Train Accident Rani Kamlapati Saharsa Special train derailed at Itarsi Railway Junction मध्यप्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां के इटारसी रेलवे जंक्शन पर सोमवार शाम को रेल हादसा हुआ। यहां मैसूर रानी कमलापति सहरसा स्पेशल ट्रेन बेपटरी हो गई। इटारसी में रेलवे स्टेशन के बिल्कुल पास ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन प्लेटफार्म से लग रही थी तभी ये हादसा हो गया। तेज आवाज के साथ ट्रेन एकाएक रुक गई जिससे यात्री सहम उठे। ट्रेन के रुकते ही यात्री बाहर कूदे।

इटारसी रेलवे स्टेशन में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। मैसूर से रानी कमलापति, इटारसी होते हुए सहरसा जा रही स्पेशल ट्रेन यहां पटरी से उतर गई। सहरसा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं।

रेलवे स्टेशन पर शाम 6.30 बजे यह हादसा हुआ। मैसूर से रानी कमलापति स्टेशन से चलकर सहरसा जानेवाली स्पेशल ट्रेन इटारसी स्टेशन पर आ रही थी। ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 2 पर लिया गया था और यह धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी। तभी तेज आवाज के साथ ट्रेन रुक गई जिससे सभी यात्री डर गए। बाद में मालूम चला कि ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

स्पेशल ट्रेन नंबर 01663 के बेपटरी होते ही जहां सभी यात्री बाहर आ गए वहीं हादसे के बाद पूरा रेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पटरी से उतरे दोनों डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल हादसे के संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।

Updated on:
12 Aug 2024, 8:03 PM IST
Published on: