Jyotiraditya Scindia visit hanuman tekri dham Guna देश के प्रसिद्ध राजवंश में जन्म, भव्य राजमहल में निवास, करोड़ों की संपत्ति, राजनैतिक कैरियर की शुरुआत से ही उच्च पद और वर्तमान में भी केंद्र सरकार में केबिनेट मंत्री- ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia को भला और क्या चाहिए! केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में हनुमानजी के प्रसिद्ध मंदिर HANUMAN TEKRI DHAM में विशेष अनुष्ठान किया तो यह चर्चा शुरु हो गई। बाद में पता चला कि केंद्रीय मंत्री ने हनुमानजी से क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की है।