8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में भीषण हादसा, सांवलियाजी जा रहे भक्तों की कार को आधा किमी तक घसीटते ले गया ट्रॉला

Ratlam Bolero Accident बोलेरो में भक्त सवार थे जोकि दर्शन पूजन के लिए सांवलिया जी जा रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

deepak deewan

•

Updated: 12 Aug 2024, 4:03 PM IST

Ratlam Bolero Accident on Javra Ujjain two lane road

Ratlam Bolero Accident on Javra Ujjain two lane road

Ratlam Bolero Accident on Javra Ujjain two lane road एमपी में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। रतलाम Ratlam के पास तेज रफ्तार ट्रॉला और बोलेरो कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। बोलेरो में भक्त सवार थे जोकि दर्शन पूजन के लिए सांवलिया जी जा रहे थे। जावरा-उज्जैन टू-लेन पर बड़ावदा के पास हुए उनका वाहन ट्रॉले से जा टकराया। रविवार रात हुई इस भीषण भिड़ंत के बाद ट्रॉला-बोलेरो कार को करीब आधा किमी तक घसीटते ले गया। हादसे में पांच भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

देवास से सांवलिया जी जा रहे भक्त रतलाम में हादसे का शिकार हो गए। भक्तों की बोलेरो और ट्रॉले की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण भिड़ंत में पांच भक्त बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को जावरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर रतलाम मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : जल्द बढ़ेगी लाड़ली बहना योजना की राशि, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो कार, ट्रॉले में फंस गई। ट्रॉला इसी स्थिति में बोलेरो को आधा किमी तक घसीटते ले गया। बड़ावदा पुलिस ने बताया कि बाबा फरीद दरगाह के पास वाहनों की भिड़ंत हुई। दुर्घटना में बोलेरो सवार 5 भक्त घायल हुए।

यह भी पढ़ें : मां के बिना नहीं जी सके प्रेमनारायण, अंतिम विदाई की पूजा कर दुखी बेटे ने भी दम तोड़ा

पुलिस के अनुसार देवास निवासी अविनाश, विशाल राव, अरुण राव, धीरज गुजराती और गोपाल परमार बोलेरो से दर्शन करने सांवरिया जी जा रहे थे। दोनों तेज रफ्तार वाहन भिड़ गए जिससे बोलेरो के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। बोलेरो ट्रॉले में फंस गई जिसे जेसीबी से अलग किया गया। हादसे में घायल धीरज गुजराती की हालत गंभीर है। सभी घायलों को 108 वाहन से जावरा अस्पताल भिजवाया गया था।