जबलपुर

MP के इस शहर को बजट में मिलेगी ‘फ्लाईओवर’ की सौगात, जाम की होगी छुट्टी

Flyover Construction: कई इलाकों में फ्लाईओवर निर्माण की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य बजट से बड़ी सौगात की उम्मीद है, जिससे वर्षों पुराने ट्रैफिक जाम और यातायात दबाव से राहत मिल सकती है।

2 min read
Feb 17, 2026
jabalpur to get flyover in budget session 2026 (फोटो- Freepik)

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के ब्यौहारबाग, घमापुर से लेकर भानतलैया क्षेत्र के लोगों के बीच इन दिनों चर्चा तेज है कि अब उनके इलाके में भी फ्लाईओवर का निर्माण (Flyover Construction) होगा और रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। गढ़ा क्षेत्र के नागरिक भी उम्मीद लगाए बैठे है कि त्रिपुरी और मेडिकल क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर की सौगात मिल सकती है।

वहीं धनवंतरि नगर, परसवारा सहित आसपास के इलाकों के लोगों को इस बार भरोसा है कि विजय नगर और धनवंतरि नगर के बीच रेलवे ओवरब्रिज सह फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। शहरवासियों की नजरें राज्य सरकार के आगामी बजट पर टिकी है।

ये भी पढ़ें

बीजेपी में सब ठीक नहीं! MP में दो विधायक आमने-सामने, प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा मामला

त्रिपुरी और मेडिकल क्षेत्र में जाम से राहत

त्रिपुरी चौक में रोजाना लगने वाले जाम से गढ़ा क्षेत्र की बड़ी आबादी परेशान रहती है। इसी तरह पिसनहारी की मढ़िया से मेडिकल कॉलेज के बीच लगने वाले जाम में कई बार एंबुलेंस तक फंस जाती हैं।

हाईकोर्ट चौराहा से रही चौकी तक यातायात सुधरेगा

हाईकोर्ट चौराहा, तहसीली चौक और घमापुर चौक पर अक्सर लंबा जाम लगता है। वहीं भानतलैया से रद्दी चौकी के बीच भी यातायात दबाव लगातार बना रहता है।

विजय नगर से धनवंतरि नगर का सीधा जुड़ाव

जेडीए की विकास योजना रेल लाइन के किनारे योजना क्रमांक 41 पर आकर रुक जाती है। विजय नगर से गढ़ा की ओर जाने वाले लोगों को लंबा फेरा लगाना पड़ता है। (MP News)

इंजीनियरों ने ये कहा….

धनवंतरि नगर और योजना क्रमांक-41 के बीच फ्लाई ओवर बनने पर बड़ी आबादी को लाभ होगा और विकास तेज होगा।- गोपाल गुप्ता, इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे पुल नंबर-2 से रद्दी चौकी फ्लाईओवर आवश्यक है। साथ ही यदि सूपाताल से आईसीएमआर के बीच फ्लाईओवर को बजट में स्वीकृति मिलती है तो इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी।- डीएस मिश्रा, इंजीनियर

ये भी पढ़ें

नपा अध्यक्ष के पति के बर्थडे पार्टी में टीआई के सामने लहराई गई तलवार, वीडियो वायरल

Updated on:
17 Feb 2026 02:55 am
Published on:
17 Feb 2026 02:54 am
Also Read
View All

अगली खबर