जबलपुर

Lok Sabha Election 2024 : जब सास ने गिफ्ट किए सोने के जेवर, नड्डा ने स्वाद ले लेकर खाए सत्तू के पराठे, संदेश और रसगुल्ला

Lok Sabha Election 2024 : Gold jewelery gift to JP Nadda उनकी ससुराल यहां के पचमेड़ी इलाके में है। नड्डा की सास जयश्री बनर्जी जबलपुर से विधायक और सांसद रह चुकी हैं।

2 min read
Apr 02, 2024
जेपी नड्डा जबलपुर के दामाद

Lok Sabha Election 2024 : Gold jewelery gift to JP Nadda- लोकसभा चुनाव प्रचार में लगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रबुद्धजनों से चर्चा की और बीजेपी के प्रत्याशी को जिताने की बात कही। नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे जबलपुर में आने का मौका मिला है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को चुनना समय की मांग है। आपके माध्यम से सभी वोटर्स से बीजेपी प्रत्याशी को आशीर्वाद देने का निवेदन कर रहा हूं।

खास बात यह है जेपी नड्डा जबलपुर के दामाद भी हैं। उनकी ससुराल यहां के पचमेड़ी इलाके में है। नड्डा की सास जयश्री बनर्जी जबलपुर से विधायक और सांसद रह चुकी हैं। उनकी बेटी मल्लिका से नड्डा ने सन 1991 में शादी की थी। नड्डा जब भी ससुराल जाते हैं, वहां उनकी खूब खातिरदारी की जाती है। उन्हें पसंदीदा व्यंजन बनाकर खिलाए जाते हैं। ससुराल में नड्डा के लिए प्राय: दो दर्जन से ज्यादा पकवान बनाए जाते हैं।

सोने की ज्वेलरी गिफ्ट- ऐसा ही एक मौका 2022 में आया था जब जून के शुरुआती दिनों में जबलपुर पहुंचे जेपी नड्डा अपनी ससुराल में रुके थे। संयोगवश उस दिन जमाई षष्ठी तिथि थी जिसपर भाजपा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष को उनकी सास जयश्री बनर्जी ने कई उपहार दिए। सास ने जमाई नड्डा को चंदन टीका लगाया, उनकी आरती उतारी और सोने की ज्वेलरी गिफ्ट की।

नड्डा 1 जून को जबलपुर आए थे लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। हालांकि रात को वे ससुराल में ही रुके लेकिन परिजनों को वक्त नहीं दे पाए। ऐेसे में अपने दौरे का आखिरी दिन उन्होंने ससुराल में बिताना तय किया। ससुराल में सुबह 11 बजे तक चाय-नाश्ते और बाचतीत का सिलसिला चलता रहा। उनके लिए दो दर्जन से ज्यादा व्यंजन तैयार किए गए थे, नड्डा ने इनका स्वाद लिया।

इसके बाद सास जयश्री बैनर्जी और उनकी बहुओं ने षष्ठी पूजन किया। जयश्री बैनर्जी ने बड़े जमाई रूपनाथ बैनर्जी और छोटे जमाई जेपी नड्डा को चंदन का टीका लगाकर फूल माला पहनाई। उन्हें मीठा दही, बंगाली मिठाई संदेश और रसगुल्ला खिलाया। मंत्रोच्चारण के बीच उन्हें कोसे के कुर्ते—पाजामे और सोने के जेवर भेंट स्वरूप दिए।

सास जयश्री बैनर्जी और उनके परिवार ने जमाई नड्डा के लिए खास तैयारी की थी। उनके लिए विशेष बंगाली व्यंजन तैयार किए गए थे। दाल-चावल से लेकर तरह तरह के करीब 25 तरह के व्यंजन तैयार हुए। भोजन की बड़ी थाली में सभी व्यंजनों को एक साथ परोसा गया। इस समय केवल परिवार के लोग ही मौजूद थे।

जानकार बताते हैं कि नड्डा की शादी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी अहम भूमिका अदा की थी। देवधर राव ने भी बनर्जी परिवार में नड्डा के विवाह के लिए विशेष प्रयास किए थे।

Also Read
View All