जबलपुर

इस महीने 14 दिन हैं विशेष मुहूर्त, मार्च में इनका होगा मंगल ही मंगल

माह के शुरुआत में ही हर हिंदू परिवार पूरे 30 दिनों का लेखा जोखा यानी कि तीज त्यौहार विशेष मुहूर्त आदि देख लिया करते हैं
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 11:45 AM IST
aaj ka panchang or shubh muhurat
aaj ka panchang or shubh muhurat

जबलपुर। सनातन धर्म में तीज त्यौहारों का अपना ही एक अलग महत्व है। रोज नई तिथियां ग्रहों की स्थिति या और राशिफल आदि देखकर लोग अपना काम शुरू करते हैं। ऐसे में यदि किसी माह एक साथ त्यौहार पड़ जाए तो वह सनातन धर्मी के लिए बहुत ही खुशी का पल होता है। माह के शुरुआत में ही हर हिंदू परिवार पूरे 30 दिनों का लेखा जोखा यानी कि तीज त्यौहार विशेष मुहूर्त आदि देख लिया करते हैं।
मार्च माह की शुरुआत होली जैसे पावन और खुशहाली का संदेश देने वाले त्यौहार से हुई है। इसके साथ इस महीने के अंत तक तकरीबन 14 दिनों तक त्यौहार विशेष तिथियां पड़ने वाली हैं। इनमें चैत्र नवरात्रि , चेट्रीचंड और हनुमान जयंती विशेष होंगी।
नवरात्र में जहां देवी पूजा आराधना होगी वही चेटीचंद में सिंधी भाई बहनों द्वारा वरुण अवतार भगवान झूलेलाल का विशेष पूजन किया जाएगा। रामनवमी पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अलावा राम भक्त श्री हनुमान जी की जयंती पर पूरे शहर में श्री राम और भगवान का जयकारा गुंजायमान होगा। आइए जानते हैं मार्च माह के त्यौहार किस तारीख को और किस दिन पड़ेंगे।

Lord Ganesh Mantra in hindi ये हैं सिद्ध गणेश मंत्र , शकितयां ऐसी की भूलकर भी पास नहीं आएगी विपदा

यहां देखें पूरी सूची-

मार्च 2018 त्यौहार
1 गुरुवार होलिका दहन , फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
2 शुक्रवार होली
5 सोमवार संकष्टी चतुर्थी
13 मंगलवार पापमोचिनी एकादशी
14 बुधवार मीन संक्रांति , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
17 शनिवार फाल्गुन अमावस्या
18 रविवार चैत्र नवरात्रि , उगाडी , गुड़ी पड़वा , घटस्थापना
19 सोमवार चेटी चंड
25 रविवार राम नवमी
26 सोमवार चैत्र नवरात्रि पारणा
27 मंगलवार कामदा एकादशी
29 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 शनिवार हनुमान जयंती , चैत्र पूर्णिमा व्रत

Published on: