2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

mahakali puja darshan अंदर हो रही थी महाआरती, बाहर प्रकट हो गईं महाकाली- देखें वीडियो

कालीमठ मंदिर के प्रकटोत्सव पर भक्तों ने निकाली माता की चौकी साधु-संतों का भी किया सम्मान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 19 Nov 2017, 12:00 PM IST

Kaali Mantra in hindi

Kaali Mantra in hindi

जबलपुर। माता महाकाली का प्राकट्य उत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहे थे। पूरे क्षेत्र में माता रानी की जय जयकार गूंज रही थी। आधुनिकता के साथ परंपरा का संगम दिखाई दे रहा था। युवाओं ने जहा केक काटा, वहीं आस्थावान भक्तों ने माता को भोग लगाया। मध्यरात्रि को माता का प्राकट्य हुआ और आरती की गई। इसी बीच माता महाकाली भक्तों के बीच स्वयं चली आईं। जिसके बाद भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। साधु संतों की अगुवाई में माता का प्राकट्य उत्सव आधी रात तक चला। दरअसल आमनपुर कालीमठ का २५ वां प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है। इसी दौरान शनिवार रात को जगराता और विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

मदन महल आमनपुर स्थित कालीमठ मंदिर के प्रकटोत्सव में माता की चौकी और जुलूस निकाला गया। मंदिर समेत जुलूस मार्गों पर आकर्षक सजावट की गई थी। घोड़े-ऊंट, दुलदुल घोड़ी, कलशधारी मातृशक्ति, डांडिया नृत्य करती बेटियां और बैंड दलों की मधुर धुन पर मां काली, भगवान श्रीराम परिवार और राधे कृष्णा, देवी-देवताओं की नयनाभिराम झांकियां जिस मार्ग से भी गुजरीं, लोग भावविभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने मां काली का पूजन कर प्रसाद का वितरण किया। साधु संतों की अगुवाई में प्राकट्य उत्सव सम्पन्न हुआ।

कालीमठ में भजन गायकों की टोली ने माता की चौकी शुरू की तो भक्तगण झूम उठे। सुबह से ही मंदिर में पूजन-अर्चन करने वालों का तांता लगा रहा। युवाओं की टोली रानीपुर से मंदिर तक जुलूस के रूप में पहुंची। यहां संतों के सान्निध्य में मां काली की महाआरती हुई। इसके बाद डेढ़ क्विंटल का केक काटकर शोभायात्रा जुलूस निकाला गया। इस दौरान काली नृत्य करती कलाकार को देखकर भक्ता भी झूम उठे।

READ ALSO-

shani Sade Sati today puja vidhi शनि देव को आज ऐसे करें प्रसन्न, कट जाएगी साढ़ेसाती

kaal bhairav mantra sadhna - काल भैरव के इस मंत्र से जीवन में नहीं आएगी कोई बाधा, जानें ये उपाय

kali puja ऐसे करें महाकाली की पूजा, करें इस मंत्र का जाप होगा शत्रुओं का नाश

">मां काली का ये मंत्र बना देगा शक्तिशाली, हर साधना होगी सिद्ध