जबलपुर

मोदी के मंत्री का गोलीमार बेटा दो दिन की पुलिस रिमांड पर, भतीजा अब भी फरार- देखें वीडियो

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल को हत्या के प्रयास के आरोप में नरसिंहपुर पुलिस ने गिरफ्तार

2 min read
Jun 19, 2019
modi ke mantri ka beta

जबलपुर। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल को हत्या के प्रयास के आरोप में नरसिंहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे आज मेडिकल चेकअप कराने के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस द्वारा अदालत से प्रबल की रिमांड मांगी गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। प्रबल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं पकड़े गए अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पूरा मामला जानने पढ़ें ये खबर-

जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर पुलिस ने दोपहर करीब 12 बजे जिला अदालत में पेश किया गया है। इसके पूर्व अदालत परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल पहले से ही तैनात कर दिया गया था। पूरे मामले की निगरानी नरसिंहपुर एसपी गुरुकरन सिंह खुद कर रहे हैं। हत्या के प्रयास में आरोपी बनाए गए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे समेत अन्य आरोपियों को अदालत में पेश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रबल पटेल की पुलिस रिमांड मांगी। जिसे न्यायालय ने कल शाम 4 बजे तक के लिए स्वीकृत किया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल सभी आरोपी अभी न्यायालय परिसर में ही मौजूद है।

आरोपियों के बारे में जानने पढ़ें ये खबर-

सूत्रों के अनुसार पुलिस रिमांड मांगने का कारण पुलिस ने उस बंदूक का अब जब्त ना होना बताया है जिससे वारदात के समय फायरिंग की गई थी। पुलिस ने न्यायालय में बताया कि आरोपियों ने अब तक बंदूक कहां छुपाई है इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। इसलिए प्रबल की रिमांड ली जा रही है।

फरार आरोपियों के लिए बनाई टीम
पुलिस ने अदालत को बताया कि एक और मुख्य आरोपी भाजपा विधायक जालम सिंह का बेटा मोनू पटेल है, जो कि वारदात के बाद से अन्य साथियों समेत फरार हो गया है। उसकी तलाशी की जा रही है, इसके लिए पुलिस की टीमें बनाकर अलग अलग जिलों व इलाकों में भेज दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

Updated on:
19 Jun 2019 03:07 pm
Published on:
19 Jun 2019 02:56 pm
Also Read
View All