2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराबी दूल्हा को दुल्हन ने सिखाया सबक,बंधक बना ली पूरी बारात- वीडियो में देखें पूरा मामला

शराबी दूल्हा देख भडक़ी दुल्हन, पूरी बारात को बना लिया बंधक- वीडियो में देखें पूरा मामला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 18 Jun 2019, 4:05 PM IST

शराबी दूल्हा को दुल्हन ने सिखाया सबक,बंधक बना ली पूरी बारात

शराबी दूल्हा को दुल्हन ने सिखाया सबक,बंधक बना ली पूरी बारात

जबलपुर। शादी के स्टेज पर दोस्तों संग झूमते हुए पहुंचे दूल्हे को देख दुल्हन ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे को माफी मांगने के लिए कहा, तो वह भडक़ गया। स्टेज पर ही भला-बुरा कहने लगा। इसके बाद ऐसा हंगामा हुआ कि शादी टूट गई। लडक़ी वालों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। सोमवार को पूरे दिन समाज और पुलिस की पंचायत में लडक़े वाले 19 लाख रुपए लौटाने को तैयार हुए, तब उन्हें जाने दिया गया।

news info-

- दूल्हा था नशे में धुत, दुल्हन ने बारात लौटा दी
-पाटन के नुनसर गांव का मामला,
- समाज और पुलिस की पंचायत में लडक़ी वालों को 19 लाख लौटाने पर हुआ समझौता

पाटन टीआइ शिवराज सिंह ने बताया कि नुनसर स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार को पटेल समाज की लडक़ी की शादी थी। बारात सागर के सिलापरी से आई थी। दोनों पक्ष सम्पन्न परिवार के हैं। बारात मैरेज हॉल में ही रुकी थी। हंसी-खुशी द्वारपूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रात तीन बजे के लगभग वरमाला के लिए दूल्हा बग्घी पर सवार होकर दोस्तों के साथ झूमते हुए पहुंचा। स्टेज पर पहुंची लडक़ी ने दूल्हे को नशे में झूमते देखा तो उसने वरमाला पहनाने से इनकार दिया।

कई बाराती भागे

विवाद देख मौके से कई बाराती भाग निकले। लडक़ी ने शादी से साफ मना कर दिया। सुबह पांच बजे तक आखिरी कोशिश के बाद दूल्हा सहित बारात लौटने को हुई कि लडक़ी वालों ने उन्हें रोक लिया। लडक़ी वालों की तरफ से 200 की संख्या में लोगों ने घेरा डाल दिया। सुबह खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से समाज की पंचायत में तय हुआ कि लडक़े वाले लगुन में दिए गए 11 लाख रुपए, दो लाख के चेन, तीन लाख टेंट के और अन्य सामान के मिलाकर कुल 19 लाख रुपए लौटा दें। शाम छह बजे पैसे मिलने के बाद लडक़ी वालों ने बारात को छोड़ा। इस हाइप्रोफाइल ड्रामे और लडक़ी की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।