2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और भाजपा विधायक के बेटे ने की फायरिंग, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 18 Jun 2019, 1:23 PM IST

bjp

bjp

नरसिंहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र प्रबल पटेल, उनके भाई एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल के पुत्र मोनू पटेल सहित 12 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम किया है। मामले में पुलिस ने बताया कि गोटेगांव के बैलहाई बाजार में सोमवार रात 12:00 बजे शादी समारोह से अपने घर जा रहे दो युवकों के बीच बैलहाई बाजार में रास्ते से निकलते समय वाद विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की मारपीट तक हो गई। इस दौरान एक युवक के हाथ में गोली लगी। साथ ही एक नगर सैनिक भी घायल हुआ है।

नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र की घटना

पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे हिमांशु और राहुल नामक युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान बेलाई कांप्लेक्स के पास पहले से ही मौजूद प्रबल पटेल और उनके साथियों के साथ दोनों की किसी बात पर कहासुनी हो गई। प्रबल पटेल और उसके साथियों ने दोनों युवकों के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद उसे मोनू पटेल के ऑफिस ले गए। यहां पर मोनू पटेल व अन्य ने भी दोनों के साथ मारपीट की।

मारपीट करने के बाद सभी आरोपी दोनों युवकों को लेकर शिवम राय नामक युवक के घर पहुंचे उसको घर के बाहर बुलाकर मारने लगे। इसी दौरान शिवम के पिता नगर सैनिक ईश्वरराय बाहर आए और बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। एक अन्य युवक मयंक भी घायल हुए।
इस पूरी घटना में दो बार गोली भी चलाई गई, जिसमें 1 गोली हिमांशु के हाथ में जाकर लगी। नरसिंहपुर अंतर्गत गोटेगांव थाना पुलिस ने केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल के पुत्र प्रबल पटेल व नरसिंहपुर विधायक जालम पटेल के पुत्र मोनू पटेल सहित अन्य 12 के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 307, 365, 294, 323, 324, 427, 353. 333 व 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।