जगदलपुर

CG News: ऐसी कार्रवाई पहली बार… आज से नगर निगम चलाएगा टावर सील करने का अभियान

CG News: नगर निगम महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

2 min read
निगम के अल्टीमेटम के बाद भी (Photo source- Patrika)

CG News: नगर निगम क्षेत्र में लगे मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के टावर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। नगर निगम को बगैर नवीनीकरण शुल्क दिए कंपनियां टावर चला रही हैं और उनसे करोड़ों का मुनाफा कमा रही हैं। नगर निगम ने ऐसे 84 टावर को चिन्हांकित किया जिन्होंने लंबे समय से नवीनीकरण शुल्क नहीं दिया है। अब इन टावरों को सील करने अभियान शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

महापौर सफीरा, अध्यक्ष कविता साहू! नगर निगम की वेबसाइट पर सालों बाद भी पार्षदों तक के नाम जस के तस

CG News: दिशा-निर्देश पर की रही यह कार्रवाई

नगर सरकार में ऐसी कार्रवाई पहली बार होने जा रही है। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा बताते हैं कि 5 अगस्त को कंपनियों को बकाया जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था लेकिन कंपनियों ने शुल्क जमा नहीं किया। 84 टावर का 1 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपए बकाया है। अब टावरों को सील किया जाएगा। राणा ने बताया कि मंगलवार को एटीसी, इंडस टावर और जिओ टावर को सील किया जाएगा। नगर निगम महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

आयुक्त प्रवीण वर्मा और उप अभियंता दीपांशु देवांगन के दिशा निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि नगर निगम को मोबाइल टावरों से कुल 1 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपए की बकाया राशि प्राप्त करनी है। इसमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक केवल 31 लाख 50 हजार रुपए की ही वसूली हो पाई है।

शहर में 170 से ज्यादा टावर, मनमानी चरम पर

CG News: शहर में मोबाइल टावर कंपनियों की मनमानी चरम पर पहुंच चुकी है। राणा बताते हैं कि शहर में १७० से ज्यादा मोबाइल टावर लगे हुए हैं और सभी से बकाया राशि की वसूली होनी हैं। कंपनियां निगम के नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रही हैं इसलिए अब टावरों को सील करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम जनता को परेशान किए बगैर यह कार्रवाई करना चाहते हैं इसलिए चरणबद्ध तरीके से टावर सील किए जाएंगे ताकि लोग नेटवर्क की समस्या का सामना ना करें।

84 टावरों का इतना शुल्क अब तक बकाया

CG News: राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि कुल 84 टावर का शुल्क नहीं मिला है। इंडस टावर लिमिटेड के 15 टावर से 43 लाख 95 हजार, एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चरप्रालि. के 10 टावर से 38 लाख, सम्मिट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि. के 18 टावर से 5 लाख 40 हजार, वायरलेस टीटी इन्फो लि. के 9 टावर से 31 लाख 5 हजार, बीटीए सेलकॉन के 4 टावर से 11 लाख 80 हजार, भारती इंफ्राटेल कंपनी लिमिटेट एयरटेल के 7 टावर से 26 लाख 60 हजार, बीएसएनएल के 21 टावर से 5 लाख 50 हजार की वसूली नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें

Dhamtari News: खुले में फेंक रहे हैं कचरा तो हो जाएं सावधान, नगर निगम ने 233 लोगों पर ठोका जुर्माना

Published on:
19 Aug 2025 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर