जगदलपुर

पीजी कॉलेज में बड़ा हादसा, फॉल्स सीलिंग गिरने से छात्रा घायल… अधिकारी- ठेकेदार के खिलाफ FIR की मांग

BIG Incident News: शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ’’विकसित छत्तीसगढ़ 2047’’ सेमिनार के दौरान एक गंभीर हादसा हुआ।

less than 1 minute read
Sep 10, 2025
फॉल्स सीलिंग गिरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Incident News: शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ’’विकसित छत्तीसगढ़ 2047’’ सेमिनार के दौरान एक गंभीर हादसा हुआ। ऑडिटोरियम की जर्जर छत का हिस्सा अचानक गिरने से बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा चांदनी कावड़े गंभीर रूप से घायल हो गईं। सिर पर गहरी चोट के कारण उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के नाम पटल पर कालिख पोतकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र-छात्राओं के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी की उपस्थिति में हुआ यह हादसा महाविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

ये भी पढ़ें

Big Breaking News: राइफल लेकर ससुराल पहुंचा जवान, चाचा ससुर और लड़की पर चलाई ताबड़तोड़ गोली, मौत

एनएसयूआई ने नेमप्लेट पर पोती कालिख

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने बताया कि 5 अगस्त 2025 को संगठन ने आयुक्त उच्च शिक्षा, सचिव उच्च शिक्षा, बस्तर कमिश्नर, और कलेक्टर को ज्ञापन और ईमेल के माध्यम से महाविद्यालय की जर्जर स्थिति, विशेषकर ऑडिटोरियम और साइंस बिल्डिंग, के बारे में चेताया था। प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव से भी मुलाकात कर पेयजल, महिला सुरक्षा, शौचालय, लाइट-पंखे, पार्किंग, और कैंटीन की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की गई थी। एनएसयूआई ने ऑडिटोरियम की दीमक लगी दीवारों और झड़ते प्लास्टर को लेकर अप्रिय घटना की आशंका जताई थी, जो सच साबित हुई।

अधिकारी- ठेकेदार के खिलाफ हो एफआईआर

आदित्य सिंह बिसेन ने कहा कि हमारी चेतावनी के बावजूद प्राचार्य और जिम्मेदार अधिकारियों ने लापरवाही बरती, जिसका परिणाम आज एक छात्रा की जान खतरे में है। अब घटना हो गई है तो घायल छात्रा चांदनी कावड़े को उचित मुआवजा दिया जाए। ऑडिटोरियम निर्माण में शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों के उपर एफआईआर दर्ज हो और महाविद्यालय भवन की तत्काल मरम्मत शुरू हो।

ये भी पढ़ें

बस्तर दशहरा की तैयारियों में विवाद का साया, रथ निर्माण के लिए लकड़ी काटने निकले ग्रामीणों से उलझे वन अधिकारी, डिप्टी रेंजर पर अभद्रता का आरोप

Updated on:
10 Sept 2025 01:37 pm
Published on:
10 Sept 2025 01:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर