जयपुर

बहन ने कराया अपने ही भाई के खिलाफ 1.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

एक बहन ने अपने ही भाई के खिलाफ एक करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी ( fraud case in jaipur ) का आरोप लगाया है। बहन का आरोप है कि भाई ने अपने मिठाई व्यवसाय में पैसा निवेश कर मुनाफे का झांसा दिया था। पुलिस ( jaipur police ) ने मामला दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
Sep 28, 2019
बहन ने कराया अपने ही भाई के खिलाफ 1.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बहन ने कराया अपने ही भाई के खिलाफ 1.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जयपुर

प्रतापनगर थाने में एक बहन ने अपने ही भाई के खिलाफ एक करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी ( fraud case in jaipur ) का आरोप लगाया है। बहन का आरोप है कि भाई ने अपने मिठाई व्यवसाय में पैसा निवेश कर मुनाफे का झांसा दिया था। पुलिस ( jaipur police ) ने मामला दर्ज कर लिया है।


यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

पुलिस ने बताया कि मेंदला उर्फ झुझारपुरा निवासी लट्टू देवी ने मामला दर्ज कराया है कि उसके भाई रामकरण मीणा निवासी कोटखावदा के खेड़ा जगन्नाथपुरा की सांगानेर, प्रतापनगर में लक्ष्मी स्वीट कैटर्स नाम से दुकान और कैटरिंग का व्यवसाय है। सगा भाई होने के बाद भी आरोपी और उसके बेटे पोते ने मिलकर मिठाई की दुकान में निवेश करने, मोटा मुनाफा देने और अन्य कारण बताते हुए 2001 से लेकर 2016 तक 1 करोड़ 30 लाख रुपए हड़प लिए।


पंचों की मौजूदगी में डेढ़ करोड़ देने पर सहमति

जब पैसे को लेकर झगड़ा होने लगा तो पंचों की मौजूदगी में सूद समेत 1 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए देने पर सहमति बनी, लेकिन उसने उस सहमति कागज पर दस्तखत नहीं किए, बल्कि उनकी तरफ से एक साल में राशि लौटाने की बात एक रिश्तेदार ने लिखी।

आरोप लगाकर थाने में कर दी शिकायत

पीडि़ता का आरोप है कि भाई ने रुपए देने की बजाय सांगानेर थाने में उसके खिलाफ मारने की धमकी देने और खुद आत्महत्या ( suicide ) करने का आरोप लगाते हुए परिवाद थाने में दे दिया।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
28 Sept 2019 01:18 am
Also Read
View All
राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Panchayat Election: अचानक बदली आरक्षण लॉटरी की तारीख, ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता को लेकर बढ़ी अटकलें

महाराष्ट्र-यूपी में साइबर ठगी की रकम से जयपुर में खरीदी चांदी, बैंक ने व्यापारी के खाते में आए 1.66 लाख रुपए किए होल्ड