बांसवाड़ा.
कोतवाली थाना इलाके के डायलाब रोड स्थित बाल सम्प्रेषण एवं किशोर गृह ( child communication house banswara ) के भीतर बुधवार की सुबह एक बाल अपचारी दो केयर-टेकरों पर लोहे के सरिये से प्राण घातक हमला करने के बाद फरार ( absconding ) हो गया, जिसका रात तक कोई सुराग नहीं लगा। हमले में घायल दोनों कार्मिकों को खून से लथपथ अवस्था में महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।