कहते हैं मौत अपने शिकार को तलाश कर ही लेती है। व्यक्ति धरती पर हो, हवा में हो या जल में हो। मौत हर जगह अपने तय समय पर पहुंच ही जाती है। ऐसा ही एक मामला श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर इलाके में सामने आया। यहां थक हारकर पेड़ की छाया में मिट्टी पर कुछ देर का आराम एक श्रमिक के लिए मौत ( soil collapse worker killed in sri ganganagar ) का कारण बन गया। गांव खरलां में शुक्रवार सुबह अचानक सामने आई इस घटना से परिजन सहित प्रत्येक ग्रामीण स्तब्ध रह गया। घटनाक्रम सामने आने पर परिजन सहित कई अन्य ग्रामीण राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। छोटे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज की है।