जयपुर

राजस्थान में 22, 23, 24 जनवरी तक बारिश और आकाशीय बिजली, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का तगड़ा असर

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। 22 से 24 जनवरी के बीच सक्रिय होने वाला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ कई संभागों में बारिश और मेघगर्जन का कारण बनेगा। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Jan 19, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Rajasthan Weather News

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 5 संभागों में अलर्ट जारी किया है। दरअसल एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो अपना तगड़ा असर दिखाएगा। जिससे हल्की बारिश के बाद कंपकंपाती ठंड पड़ने के आसार है।

अचानक मौसम में आया बदलाव

राजस्थान के मौसम में अचानक बदलाव आया है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि रात का पारा भी सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम केंद्र के अनुसार पाली में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं करौली में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा।

इन 5 संभागों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र सहित जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश (मावठ) होने की संभावना है।

22 जनवरी को 6 जिलों में येलो अलर्ट

बदलते मौसम के बीच विभाग ने श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, भरतपुर और अलवर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

19 जनवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना और कोई अलर्ट नहीं।
20 जनवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना और कोई अलर्ट नहीं।
21 जनवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना और कोई अलर्ट नहीं।
22 जनवरी - जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में हल्की बारिश की संभावना और 6 जिलों में येलो अलर्ट।
23 जनवरी - जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में हल्की बारिश की संभावना।
22 जनवरी - जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में हल्की बारिश की संभावना।

Updated on:
19 Jan 2026 03:48 pm
Published on:
19 Jan 2026 07:40 am