जयपुर

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, कल शाम इतने बजे खाते में आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी होने जा रही है। राजस्थान सहित देश के करोड़ों किसानों के खातों में 2 हजार रुपए सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

2 min read
Mar 12, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। फाइल फोटो- पत्रिका

PM Kisan Yojana Latest News प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सहित पूरे देश के पात्र किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि 13 मार्च को भेजी जाएगी, जिससे लाखों किसानों को सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी।

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपए की किस्त दी जाती है। अब तक योजना की 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अगली यानी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के खातों में जल्द ही राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का अंतरण 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

LPG Shortage: नहीं मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर, मांग रहे हैं ज्यादा रुपए, इस नंबर पर करें कॉल, कलक्टर ने जारी किए आदेश

पात्र किसानों को आर्थिक सहायता

इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे भेजी जाएगी। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपए सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं।

किस्त आने के बाद ऐसे करें चेक

किस्त जारी होने के बाद सरकार की ओर से लाभार्थी किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। इसके अलावा बैंक की ओर से भी खाते में राशि जमा होने की सूचना एसएमएस के जरिए दी जाती है। किसान अपने मोबाइल पर आए मैसेज से आसानी से पता लगा सकते हैं कि उनके खाते में 2 हजार रुपए की किस्त आई है या नहीं। यदि मोबाइल पर मैसेज नहीं आए, तो किसान नजदीकी एटीएम पर जाकर खाते का बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। इससे यह पता चल जाएगा कि खाते में योजना की राशि जमा हुई है या नहीं।

ऑनलाइन भी देख सकते हैं स्टेटस

किसान चाहें तो अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Farmers Corner में दिए गए Know Your Status विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरकर किसान यह देख सकते हैं कि उनका ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार बैंक सीडिंग पूरा है या नहीं।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर, यहां बनेगा विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सेंटर, रेलमंत्री ने दी 195 करोड़ की मंजूरी

Also Read
View All

अगली खबर