जयपुर

वेलेंटाइन डे के दिन दिल- दहलाने वाली घटना,जयपुर में दो लड़कियों पर फेंका तेजाब

झोटवाडा स्थित हायपर मॉल के बाहर दो लडकियों पर एक युवक ने तेजाब फैंका।
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2018, 3:33 PM IST
Acid Attack

जयपुर

जैसा की हम सब को पता है की आज पूरा देश वेलेंटाइन डे मन रहा हैं वहीं दूसरी ओर जयपुर के झोटवाडा इलाके की एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। एक युवक ने दो लड़कियों के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिसके दौरान लड़का पर भी तेजाब गिर गया और वह भी झुलस गया।

निवारू रोड पर झोटवाडा स्थित हायपर सिटी मॉल के बहार महबूब नाम के युवक ने दो युवतियों पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी , पठान मनिहारों के मोहल्ले का रहने वाला सामने आया है। तेजाब फेंकने से आरोपी महबूब के हाथ भी तेजाब गिरने से जल गया। बताया जा रहा है कि लड़कियों की हालत नाज़ुक बनी हुई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी सूचना। वहां मौजूद लोगों ने दोनों लड़कियों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार लड़की का नाम परवीन और उर्म 22 साल बताया जा रहा हैं।


लड़की पर तेजाब फेकने के दौरान खुद का बचाव करने के दौरान लडके के हाथ पर भी तेजाब गिर गया जिसके चलते युवक भी झुलस गया। और युवक को भी लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। तेजाब फेंकने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। लेकिन पुलिस इस मामले कि छानबीन में लगी हुई है। पीड़िता पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वह मॉल से बहार निकल रही थी। बताया जा रहा है कि ये मामला प्रेम- प्रसंग का हैं। पहेली भी ऐसी घटनाएं सामने आ चूकि हैं। नहीं थम पा रहा हैं ऐसी घटनाओं का सिलसिला

Published on: