20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीट परीक्षा में पास कराने का झांसा दे 18 लोगों को ठगा, ये भी हुए खुलासे

आरोपित परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर नकदी व मूल दस्तावेज लेते थे...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Feb 14, 2018

Reet Fraud

जयपुर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2017 में अभ्यर्थी को पास कराने का झांसा देकर 3-3 लाख रुपए ठगने वाले गिरोह के 3 लोगों को बनीपार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 34 हजार रुपए, मोबाइल फोन एवं अभ्यर्थी के मूल दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपित अब तक करीब 18 लोगों को ठग चुके हैं। थानाधिकारी संजय आर्य ने बताया कि गत 12 फरवरी को शास्त्रीनगर के इंद्रावर्मा कॉलोनी निवासी श्रीराम सेन ने बनीपार्क थाने में मामला दर्ज कराया था। इसमें उसने कहा कि आरोपित भोमाराम जाट ने उसके Brother-in-Law राजेन्द्र सेन को 3 लाख में रीट परीक्षा पास कराने व प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर उपलब्ध कराने का झांसा दिया। अपने बॉस सीआर चौधरी की ऊपर तक जान-पहचान होना बताया। झांसे में आए श्रीराम ने राजेंद्र के मूल दस्तावेज, 34 हजार रुपए व खाली चैक दे दिया।

यूं करते थे ठगी
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि भोमाराम व सत्येन्द्र परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर नकदी व मूल दस्तावेज लेते थे। बाद में अशीष को सौंप देते थे। अशीष सभी दस्तावेज व नकदी सीआर चौधरी को देता था।

Read More: मुश्किल में राजस्थान 'सरकार', आलाकमान पहुंचा 'नो गारंटी' मामला, इधर बचाव में दलीलें दे रहे 'सिपहसालार'


इन्हें किया गिरफ्तार
पानीपेच तिराहे से आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें जायल-नागौर के धीजपुरा हाल मंगलम सिटी हाथोज जयपुर निवासी भोमाराम जाट (35), खेतड़ी-झुंझुनूं निवासी सत्येन्द्र सिंह (28) और कोटवाली-झुंझुनूं निवासी अशीष कुमार (22) शामिल हैं। कोर्ट ने तीनों को 4 दिन के रिमांड पर सौंपा है।

Read More: Video: पार्षद से मारपीट की घटना का वीडियो वायरल, 20 लाख रुपए की मांग को लेकर टूट पड़े बदमाश


चलाता है कोचिंग सेंटर
पुलिस ने बताया कि आरोपित सीआर चौधरी झोटवाड़ा क्षेत्र में शेखावटी नाम से प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर चलाता है। चौधरी के निवास पर दबिश दी गई लेकिन वह भाग गया। आरोपितों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

Read More: 'मोदी मिशन' को धत्ता बता रहे राजस्थान के मंत्री! सड़क किनारे लघुशंका का फोटो ज़बरदस्त VIRAL