जयपुर

Sanchar Saathi App : अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशान, कहा- संचार साथी ऐप से हर नागरिक की जासूसी कर रही सरकार

Rajasthan : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 'संचार साथी ऐप' से हर नागरिक की जासूसी कर रही है।
less than 1 minute read
Ashok Gehlot targeted BJP said government is spying on every citizen through Sanchar Saathi App
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सोशल अकांउट X पर लिखा कि मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप के जरिए हर नागरिक की निजता का उल्लंघन कर उनकी जासूसी करने का केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार का प्रयास है।

अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा यह सर्विलांस राज का एक नया स्तर है। कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से किससे बात करेगा, क्या बात करेगा यह सब अब सरकार की जानकारी में होगा।

सुरक्षा कारणों की दी दलील

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि यदि इसके लिए सुरक्षा कारणों की दलील दी जा रही है तो उसके लिए सर्विलांस के नियम-कायदे पहले से मौजूद हैं। यह देश के सभी नागरिकों को डराने और ब्लैकमेल करने का प्रयास है। सभी नागरिकों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।

क्या है संचार साथी ऐप

संचार साथी ऐप एक साइबर सुरक्षा टूल है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। सरकार ने बताया था कि अगस्त 2025 तक यह ऐप को 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। सरकार का दावा है कि संचार साथी ऐप के ज़रिए 22 लाख 76 हज़ार से अधिक डिवाइस को सफलतापूर्वक खोजा भी गया है।

Updated on:
03 Dec 2025 03:16 pm
Published on:
03 Dec 2025 03:16 pm