जयपुर

Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध छलकने से बस इतना दूर, बनास, खारी व डाई नदियों में पानी की आवक जारी

Bisalpur Dam Water Level: जयपुर के साथ ही अजमेर व टोंक जिलों की प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध अब छलकने की ओर बढ़ता जा रहा है।
less than 1 minute read
Aug 29, 2024
Feature image

राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर व टोंक जिलों की प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध अब छलकने की ओर बढ़ता जा रहा है। हालांकि कैचमेंट एरिया में पडऩे वाले भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़ व राजसमंद जिलों में मानसून की गतिविधियां कम होने के बाद बुधवार से बांध में पानी की आवक की रफ्तार धीमी पडऩे लगी है।

सहायक नदियों में पानी की आवक जारी

मौसम विभाग की ओर से 31 अगस्त से राजस्थान में फिर से मानसून के सक्रिय होने की घोषणा से अब लोगों को बांध के छलकने के लिए सितम्बर पर निगाहें टिकी हुई है। बांध परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध के जलभराव में सहायक बनास, खारी व डाई नदियों में पानी की आवक लगातार जारी है।

314.35 आर एल मीटर पहुंचा गेज

बुधवार रात 8 बजे तक बढ़ोतरी के साथ गेज 314.35 आर एल मीटर हो गया है। जिसमें 30.704 टीएमसी का जलभराव है। जो पूर्ण जलभराव का 79.33 प्रतिशत है। बताते चलें कि बीसलपुर बांध की जलभराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर है। जबकि बांध से प्रतिदिन सप्लाई करीब 1050 एमएलडी होती है। इस बार मानसून से 496 सेमी पानी आ चुका है।

Updated on:
29 Aug 2024 09:51 am
Published on:
29 Aug 2024 09:51 am
Also Read
View All
राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार

राजस्थान में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख