जयपुर

प्रियंका गांधी व सीएम आतिशी पर BJP के रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल, टीकाराम जूली ने कही बड़ी बात

Tikaram Jully Attack : भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी पर अभद्र टिप्पणी की। जिसको लेकर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधा।

2 min read

Tikaram Jully Attack : भाजपा के रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद राजस्थान सहित देश की राजनीति में बवाल मच गया है। रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल पर विपक्ष ने हमला बोल दिया है। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए कहा यह बहुत ही ओछी राजनीति है। घटिया मानसिकता की राजनीति है। ठीक नहीं है।

अभद्र टिप्पणी ठीक नहीं

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा यह पहली बार नहीं है जब रमेश बिधूड़ी ने भड़काऊ बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी ने इससे पहले भी लोकसभा में जाति, धर्म के बारे में बयान दिए हैं। अब फिर प्रियंका गांधी व दिल्ली सीएम आतिशी के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। यह ठीक नहीं है।

हमें मुद्दों पर बात करनी चाहिए

टीकाराम जूली ने कहा इस प्रकार की चीजें शोभा नहीं देती है। हमें मुद्दों पर बात करनी चाहिए। हमें देश किस दिशा में जा रहा, दिल्ली किस दिशा में जा रही है। उन पर बात करनी चाहिए। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। क्राइम बढ़ रहा है। ऐसी चीजों पर बात करनी चाहिए। विकास की ​हम बात करें। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।

पार्टियों को कड़ा एक्शन करना चाहिए

टीकाराम जूली ने आगे कहा जनता को ऐसे लोगों को ठुकराना चाहिए। चाहे वो किसी भी पार्टी को हो। पार्टियों को भी अपने इन सदस्यों पर कड़ा एक्शन करना चाहिए।

रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान

भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।

रमेश बिधूड़ी का सीएम आतिशी पर अभद्र टिप्पणी

दिल्ली की सीएम आतिशी का सरनेम बदलने को लेकर कालकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। ये इनका चरित्र है।

Published on:
07 Jan 2025 05:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर