
Rajasthan News : अंग्रेजी बोलने में देश में राजस्थान का दूसरा नम्बर पर है। यह जानकर हैरान हो गए न। जीहां, यह सत्य है। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पियर्सन ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिशियंसी रिपोर्ट-2024 की रिपोर्ट कल जारी की गई। इस रिपोर्ट में देश में अंग्रेजी बोलने की स्थिति का विश्लेषण किया गया है। इसमें बताया गया है कि पूरे देश में अंग्रेजी बोलने में राजस्थान का स्कोर 60 है। जिस आधार पर राजस्थान को पूरे देश में अंग्रेजी बोलने वालों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। राजस्थान की जनता एकबारगी तो यह जानकार चौंक जाएगी। पर दूसरे पल उसे गर्व का अनुभव होगा।
पियर्सन ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिशियंसी रिपोर्ट के अनुसार अंग्रेजी बोलने के मामले में देश में दिल्ली अव्वल है। दिल्ली का स्कोर 63 है। 58 स्कोर के साथ पंजाब तीसरे स्थान पर है। जारी आंकड़े बताते हैं कि ये राज्य अंग्रेजी भाषा में उच्च स्तर की दक्षता प्राप्त कर चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का औसत अंग्रेजी बोलने का स्कोर 57 है। यह वैश्विक औसत 54 से अधिक है। हालांकि, भारत का औसत इंग्लिश स्किल स्कोर 52 है, जिसका वैश्विक औसत 57 से कम है। इस हिसाब से देखा जाए तो भारत में अंग्रेजी बोलने की क्षमता में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
Updated on:
07 Jan 2025 01:07 pm
Published on:
07 Jan 2025 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
