जयपुर

Hem Singh Bhadana Death : भाजपा वरिष्ठ नेता हेमसिंह भड़ाना का निधन, सीएम भजनलाल ने कहा-अपूरणीय क्षति, टीका राम जूली भी बोले

Hem Singh Bhadana Death : राजस्थान की राजनीति के लिए एक बड़ी दुखद खबर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और गुर्जर समाज के दिग्गज नेता हेम सिंह भड़ाना का आज सुबह निधन हो गया। इस पर प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। टीका राम जूली ने कही बड़ी बात।

2 min read
पूर्व कैबिनेट मंत्री और गुर्जर समाज के दिग्गज नेता हेम सिंह भड़ाना व सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

Hem Singh Bhadana Death : राजस्थान की राजनीति के लिए एक बड़ी दुखद खबर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और गुर्जर समाज के दिग्गज नेता हेम सिंह भड़ाना का आज सुबह करीब 7 बजे अलवर स्थित अपने घर पर निधन हो गया। इस सूचना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। इस पर प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

ये भी पढ़ें

UGC Act : सवर्णों ने मतदान के दिन घर से निकलना बंद कर दिया तो भारी पड़ेगा, जयपुर में संघर्ष समिति ने चेताया

भडाना ने सदैव जनहित और प्रदेश के विकास को दी प्राथमिकता

पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना के निधन पर अपना शोक प्रकट करते हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि भाजपा राजस्थान के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भडाना जी ने सदैव जनहित और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी।

उनका निधन भाजपा परिवार और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना का निधन। फोटो पत्रिका

आज हेम सिंह भड़ाना ने दुनिया को कहा, अलविदा

बताया जा रहा है हेम सिंह भड़ाना लंबे समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बीते कुछ दिनों से वे अलवर में ही रह रहे थे। लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। तमाम इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। आखिरकार आज हेम सिंह भड़ाना ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद - टीका राम जूली

हेम सिंह भड़ाना के निधन की पुष्टि राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

ये भी पढ़ें

Pali News : राजस्थान के जवाई बांध रेलवे स्टेशन का एक बार फिर बदला नाम, अधिसूचना जारी

Updated on:
02 Feb 2026 10:44 am
Published on:
02 Feb 2026 09:38 am
Also Read
View All

अगली खबर