जयपुर

‘गुरु पूर्णिमा‘ पर सदी का सबसे बड़ा ‘चन्द्रग्रहण‘, सूतक लगने से पहले कर लें ये काम, इस राशि वाले हो जाएं सचेत

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 26, 2018
Chandra Grahan

जयपुर। सदी का सबसे लम्बी अवधि का चंद्रग्रहण शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा की रात को होगा। यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण शुक्रवार रात 11:54 से शुरू होकर रात 3:49 बजे खत्म होगा। 3.55 घंटे लंबे इस ग्रहण का सूतक दोपहर 2.54 बजे से ही लग जाएगा। इससे पहले 31 जनवरी को चंद्रग्रहण था। इसकी अवधि 3:24 घंटे थी। इस बार गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग 17 साल बाद आ रहा है। सूतक लगने से पहले मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। दिन सत्संग कीर्तन का दौर चलेगा।


चंद्रग्रहण काल शुरू होने के बाद बाजार में चांदी, चीनी, मोती सहित अन्य सफेद वस्तुओं में तेजी आ सकती है। सूतक के दौरान बच्चों, वद्धों, रोगियों को छोडकऱ अन्य लोगों को भोजन करने से बचना चाहिए। सूतक से पहले गीले पदार्थों में कुशा रखनी चाहिए।


ज्यातिषियों के अनुसार मकर भारत की लग्न है। ऐसे में पूर्ण चंद्रग्रहण भारत की लग्न पर पड़ेगा। नैसर्गिक राशि मंडल में मकर दशम भाव होगा और उसका स्वामी शनि होगा। ऐसे में पूर्ण चंद्रग्रहण से देश में काफी उथलपुथल होगी। मकर, मेष एवं कर्क राशि वालों पर छह माह तक शनि वक्री रहेंगे। ग्रहण के प्रभाव से जनीतिक उथलपुथल, धार्मिक विद्वेष, रक्तपात और प्राकृतिक आपदा जैसी घटनाएं हो सकती हैं।


राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव
मेष : धन प्राप्ति, वैभव बढ़ेगा
वृष : मान-सम्मान के लिए संघर्ष
मिथुन : आवागमन में सावचेती बरतें
कर्क : दाम्पत्य जीवन में कष्ट
सिंह : रुके काम पूरे होने का योग
कन्या : चिंता और मानसिक परेशानी से बचें
तुला : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें
वृश्चिक : धन लाभ की संभावना
धनु : खर्च करने में सावधानी बरतें
मकर : शारीरिक परेशानियों के प्रति सचेत रहें
कुंभ : ध्यान रखें, धन हानि न हो
मीन : खुलेंगे उन्नति के द्वार

Published on:
26 Jul 2018 12:30 pm