
नागौर। जहां एक ओर देश में कुछ असामाजिक तत्व गाय के नाम पर गंगा जमुना तहजीब को बिगाडऩे की कोशिस कर कर रहे है। गौ तस्कर सामाजिक एकता को खंडित कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर नागौर जिले के रूण गांव की इंदोकली की गौशाला में रूण के एक मुस्लिम शख्स ने 51000 रुपए का दान कर एकता की मिसाल पेश की है। गौ तस्करी की घटनाओं के बीच एक मुस्लिम शख्स द्वारा गौ सेवा के लिए इतना दान देना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।
जानकारी के तहत इंदोकली में नई बन रही श्रीरामदेव गोशाला के निर्माण के लिए पिछले दिनो इसी गांव में हुई श्रीमद्भागवत कथा के दौरान 41 लाख रूपय की राशि नई गौशाला निर्माण के लिए दानदाताओं ने दी। इस गौशाला का भूमि पूजन और नींव मुहूर्त 2 दिनों पहले ही हुआ।
इसी संदर्भ में गांव रूण के ग्राम सेवा सहकारी समिति उपाध्यक्ष और नागौर मुस्लिम महासभा के उपाध्यक्ष हाजी लियाकत अली सैय्यद ने भी इस गौशाला कार्यकारिणी के सदस्यों को मंगलवार को 51 हजार रुपए दान में दिए। इस मौके पर लियाकत अली सैयद ने कहा कि गायों की सेवा के लिए हम और हमारे समाज के किसान प्रतिवर्ष अपनी हैसियत के मुताबिक रूण की गौशालाओं में चारा दान में देते हैं। इस बार इंदोकली के गौशाला कार्यकारिणी के सदस्यों को बुलाकर यह दानराशि दी।
वही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हमारे समाज की ओर से हम और दान की राशि देने के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर गौशाला समिति के सदस्यों ने हाजी साहब की सराहना की और इनका मुंह मीठा करा कर धन्यवाद दिया।
Updated on:
26 Jul 2018 11:00 am
Published on:
26 Jul 2018 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
