CMA Foundation Result : दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2025 में आयोजित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी किया है। जिसमें ऑल इंडिया टॉप-10 में जयपुर के विधान छाबरा ने रैंक फर्स्ट हासिल की। वहीं, मुस्कान अथवानी ने ऑल इंडिया रैंक 4 और भूमिका अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है। जानिए इनकी सफलता के गुर।
CMA Foundation Result : दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2025 में आयोजित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी किया है। परिणाम में ऑल इंडिया टॉप-10 में गुलाबी नगर जयपुर के तीन होनहारों ने जगह बनाई। जयपुर के विधान छाबरा ने ऑल इंडिया रैंक फर्स्ट हासिल की। वहीं, मुस्कान अथवानी ने ऑल इंडिया रैंक 4 और भूमिका अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है।
सीएमए एसएल स्वामी और सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में जयपुर सेंटर से 1065 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 849 स्टूडेंट्स पास हुए। ऐसे में यह रिजल्ट 79.72 प्रतिशत रहा। जयपुर चैप्टर ने गुरुवार को टॉप 10 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।
कॉन्सेप्ट क्लियर करने में टेस्ट पेपर से काफी मदद मिली। इससे खुद की गलतियों का पता लगा। मैं रेगुलर करीब 4 घंटे स्टडी करता था। साथ ही रिविजन पर भी फोकस करता था। टीचर्स का बहुत सपोर्ट मिला। फर्स्ट रैंक की उम्मीद नहीं थी। बहन सीएमए हैं, तो उनसे काफी मदद मिली। मां हाउसवाइफ और पिता बिजनेस करते हैं। उनका काफी सपोर्ट मिला।
अजमेर में सेंटर की समस्या थी। ऐसे में जयपुर चैप्टर का चयन किया। फैमिली का काफी सपोर्ट मिला। रोज 5-6 घंटे स्टडी करती थी। सुबह पढ़ना मुझे बहुत पसंद है। सोशल मीडिया का पहले काफी यूज करती थी, लेकिन एग्जाम की तैयारी के समय सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। भाई सीए कर रहा है ऐसे में परीक्षा के समय उसकी भी हेल्प ली।
फैमिली में ज्यादातर लोग कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं, तो मैंने भी सीएमए करनी की ठानी। सेल्फी स्टडी और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। बेहतर परिणाम के लिए यूट्यूब से भी पढ़ाई की। कभी-कभी चैट जीपीटी की भी मदद लेती थी। रोज करीब 4-5 घंटे स्टडी करती थी। काफी मॉक टेस्ट दिए। पिता सीए रामअवतार और सीए निशा अग्रवाल का काफी सपोर्ट मिला। सीए फाउंडेशन में ऑल इंडिया रैंक 11 आई थी।