जयपुर

Elevated Road: जयपुर की द्रव्यवती नदी पर बनेगी एलिवेटेड रोड, ऊपर से गुजरेंगे वाहन, डीपीआर को मिली मंजूरी

Jaipur Elevated Road: जयपुर में द्रव्यवती नदी बहाव क्षेत्र में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डीपीआर को पीडब्ल्यूसी की बैठक में मंजूरी मिल गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2026, 6:00 AM IST
elevated road, elevated road in jaipur, elevated road in rajasthan, jaipur elevated road, elevated road dpr, dravyavati river elevated road, jaipur news, rajasthan news, एलिवेटेड रोड, एलिवेटेड रोड इन जयपुर, एलिवेटेड रोड इन राजस्थान, जयपुर एलिवेटेड रोड, एलिवेटेड रोड डीपीआर, द्रव्यवती नदी एलिवेटेड रोड, जयपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
एआई तस्वीर

जयपुर। द्रव्यवती नदी बहाव क्षेत्र में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डीपीआर को शुक्रवार को पब्लिक वर्क्स कमेटी (पीडब्ल्यूसी) की बैठक में मंजूरी दी गई। डीपीआर बनाने में जेडीए छह करोड़ रुपए खर्च करेगा। वहीं, नदी पर प्रस्तावित चार कल्वर्ट (छोटे पुल) बनाने में जेडीए 16.67 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

काम पूरा करने के निर्देश

ये कल्वर्ट कटेवा नगर, न्यू आतिश मार्केट के पीछे, देवरी एसटीपी के पास और रीको एसटीपी के पास बनाए जाएंगे। इसके अलावा द्रव्यवती नदी के किनारे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण और विकास के लिए 7.90 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के लिए आवंटित भूमि की प्लानिंग का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से शहर की यातायात व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

ये काम भी होंगे

  • जोन-6 की लोहामंडी योजना के शेष क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 6.09 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • ग्राम शिवदासपुरा, चंदलाई और बरखेड़ा क्षेत्र में प्रारंभिक लैंड पूलिंग स्कीम प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान की गई।
Published on:
Also Read
View All
दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना

‘मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी था’, सोनिया गांधी के PM पद त्यागने के दिन को अशोक गहलोत ने किया याद, शेयर किया ‘भावुक’ मैसेज

सिर्फ 10 मीटर दूर था गैस गोदाम… जयपुर में शोरूम की आग से मकानों में आईं दरारें, रातभर दहशत में रहे लोग