जयपुर

फैसले के बाद प्रदेश भर में शांति: भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज, नहीं निकलेगा मिलादुन्नबी का जुलूस

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ( Supreme Court on Ram Mandir ) के बाद प्रदेश भर में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। वहीं फैसले के बाद प्रदेश में शांति रही, कहीं भी अशांति को लेकर कोई समाचार नहीं है। वहीं पुलिस महानिदेशक डॉ भूपेंद्र सिंह ने सभी रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों से बात करके कानून व्यवस्था की समीक्षा की। ( rajasthan police )
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 2:20 AM IST
Feature image

जयपुर
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ( Supreme Court on Ram Mandir ) के बाद प्रदेश भर में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। वहीं फैसले के बाद प्रदेश में शांति रही, कहीं भी अशांति को लेकर कोई समाचार नहीं है। वहीं पुलिस महानिदेशक डॉ भूपेंद्र सिंह ने सभी रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों से बात करके कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

प्रदेश भर में पांच जगहों पर कार्रवाई ( Rajasthan Police )


उधर, एडीजी क्राइम बीएल सोनी ने बताया कि मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की निगरानी बनी हुई है। मामले में पुलिस ने प्रदेश भर में पांच जगहों पर कार्रवाई करते हुए लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मामले में जयपुर के शास्त्रीनगर, झालावाड़ के अकलेरा, बीकानेर के नापासर, भीलवाड़ा, सिरोही और चूरू में गिरफ्तारी की है। उधर, सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस जाब्ता अभी तैनात रखने के निर्देश दिए गए है। भीलवाड़ा में फैसला सुनाए जाने के दौरान ( Ayodhya verdict Result ) शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा रहा। जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट व पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने सशस्त्र पुलिस व अद्र्ध सैनिक बल के साथ शहर में रूटमार्च किया।

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकालने का निर्णय ( Eid miladunnabi 2019 )

वहीं दूसरी ओर रविवार को जयपुर और बीकानेर में मुस्लिम संगठनों ने ईद मिलादुन्नबी यानि बारावफात के जुलूस भी निरस्त कर दिए। भारतीय मुस्लिम शान्ति मिशन ने बीकानेर में बारावफात का जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
10 Nov 2019, 2:20 AM IST
Published on: