26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राममंदिर पर फैसले से पहले सरकार अलर्ट, CM गहलोत ने ली बैठक

राममंदिर मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ( Suprim court On ram Mandir Case ) कभी भी आ सकता है। एेसे में फैसले को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था ( law and order ) पर क्या असर पड़ेगा। इसको लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ( Cm Ashok Gehlot ) ने बैठक बुलाकर समीक्षा की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 7 Nov 2019, 1:04 AM IST

जयपुर
अयोध्या में राममंदिर मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ( Suprim court On ram mandir case ) कभी भी आ सकता है। एेसे में फैसले को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था ( law and order ) पर क्या असर पड़ेगा। इसको लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ( Cm Ashok Gehlot ) ने अपने आवास पर गृह विभाग की बैठक बुलाकर समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने की बात कही।


फैसले के बाद होने वाली प्रतिक्रिया को चर्चा

बैठक में आने वाले दिनों में संवेदनशील इलाकों में फैसले के बाद होने वाली प्रतिक्रिया को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं, सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघनता से लोगों के बीच के हालात पर बेहतर तालमेल करते हुए उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।


कभी भी सुनाया जा सकता है फैसला

लॉ एंड ऑर्डर की बैठक ( instructions for law and order ) मुख्य सचिव डीजीपी एवं पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार मंदिर ( Ayodhya Ram Mandir Case ) के संबंध में संभावित जो भी निर्णय हो, उसके हालात से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर इस बैठक को बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि राममंदिर भूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला कभी भी सुनाया जा सकता है।