26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर शाम बड़ी वारदात: रिवॉल्वर दिखाकर लाखों रुपए के जेवर-नकदी की लूट, पुलिस ने की नाकाबंदी

एक सर्राफा व्यापारी से दो मोटर साइकलों पर सवार होकर आए चार लुटेरे रिवाल्वर का भय दिखाकर 3 लाख रुपए के जेवरात व नकदी से भरे बैग ( loot in karauli ) को छीन ले गए। ( karauli crime news ) भयभीत हुए व्यवसायी ने बैग पर अपनी पकड़ ढीली की और बदमाश रुपए व जेवरात ( Jewelry loot ) से भरे बैग को लेकर चम्पत हुए। वे गणेश गंज वाले मार्ग से होते हुए फरार हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 8 Nov 2019, 9:32 PM IST

देर शाम बड़ी वारदात: रिवॉल्वर दिखाकर लाखों रुपए के जेवर-नकदी की लूट, पुलिस ने की नाकाबंदी

देर शाम बड़ी वारदात: रिवॉल्वर दिखाकर लाखों रुपए के जेवर-नकदी की लूट, पुलिस ने की नाकाबंदी

करौली.
जिले के टोडाभीम कस्बे में पावर हाउस के पास शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी से दो मोटर साइकलों पर सवार होकर आए चार लुटेरे रिवाल्वर का भय दिखाकर 3 लाख रुपए के जेवरात व नकदी से भरे बैग ( loot in karauli ) को छीन ले गए।

इस तरह हुई वारदात ( karauli crime news )

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 7 बजे मुख्य बाजार स्थित सर्राफा व्यवसायी भगवान सहाय गुप्ता व उसका पुत्र अपनी दुकान को बंद करके मोटरसाइकिल से पावर हाउस के पास अपने घर जा रहे थे। उनके हाथ में जेवरात व दिनभर की दुकान की बिक्री से प्राप्त रुपयों से भरा बैग था।

इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार युवक आए और उनको रिवाल्वर दिखाकर धमकाया। भयभीत हुए व्यवसायी ने बैग पर अपनी पकड़ ढीली की और बदमाश रुपए व जेवरात ( jewelry loot ) से भरे बैग को लेकर चम्पत हुए। वे गणेश गंज वाले मार्ग से होते हुए फरार हुए।

पुलिस ने कराई नाकाबंदी

मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी भी कराई गई है। लेकिन फिलहाल लुटेरों का सुराग नहीं लगा है। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

राममंदिर पर फैसले से पहले सरकार अलर्ट, CM गहलोत ने ली बैठक

पांच हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल को रंगे हाथो किया गिरफ्तार


जयपुर में मानव तस्करी विरोधी यूनिट की कार्रवाई, 15 बच्चे कराए मुक्त, दो गिरफ्तार