जयपुर

IMD ORANGE ALERT WARNING: राजस्थान में आएगा 80 किमी रफ्तार का तेज तूफान, हो जाएं सावधान

IMD ORANGE ALERT WARNING: मौसम विभाग ने राज्य के 9 इलाकों में ORANGE Alert WARNING जारी की है। चेतावनी है कि इन इलाकों में 40 से लेकर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि तेेज अंधड़ और बारिश में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2023, 12:51 PM IST
weather_news.jpg
IMD ORANGE Alert WARNIN

IMD ORANGE ALERT WARNING: देश के उत्तरी हिस्से पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर भारत में आए वेर्स्टन डिस्टरबेंस ने नोपता में भी ठंड़क का अहसास हो रहा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है और बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 9 इलाकों में ORANGE Alert WARNING जारी की है। चेतावनी है कि इन इलाकों में 40 से लेकर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि तेेज अंधड़ और बारिश में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें:बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा और छलकते आंसुओं के साथ किया अंतिम संस्कार
मौसम विभाग ने राजस्थान के बीकानेर,जैसलमेर ,सवाईमाधोपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा— आकाशीय बिजली—तेज़ अंधड़ की संभावना जताई है। मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने तथा पेड़ों के नीचे शरण ना लेने के साथ मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है।

आज से फिर सक्रिय होगा नया विक्षोभ

देश में रविवार से एक और नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 28 और 29 मई को तेज आंधी-बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। कुछ जगह ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है। इससे पहले जयपुर, कोटा, सीकर, चूरू सहित कुछ जिलों में शनिवार सुबह भी बादल छाए रहे। सीकर में सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई। फतेहपुर क्षेत्र में बीस मिनट तक ओले गिरे। श्रींगगानगर में अंधड़ के साथ आई बारिश से टूट कर गिरे पेड़ों से गंगनहर प्रणाली की चार नहरों में कटाव आ गया। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा।

शाम से पहले चलेगी आंधी, आएगी बारिश
शनिवार से लगातार गिर रहे तापमान की वजह से और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम ठंडा हो गया है। इसके साथ ही शाम से पहले ही मौसम बदलने की संभावना है, माना जा रहा है कि दोपहर बाद से प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके साथ ही बीकानेर,जैसलमेर ,सवाईमाधोपुर, राजसमंद और आस—पास के जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

9 जिलों में ऑरेज अलर्ट
कुछ दिनों पहले लोग चुभती गर्मी से परेशना होकर घरों में छुपने को मजबूर थे, वहीं हम लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चला है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार पाली, बीकानेर,जैसलमेर, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ इन 9 जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इसलिए लोगों आज के दिन थोड़ा ध्यान से घर से बाहर सोच विचार कर निकले, राजधानी जयपुर समेत दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक जिलों के आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई है।

Published on: