जयपुर

Good News : खुशखबर, तीन वर्ष की लंबित छात्रवृत्तियां मिलेंगी, मंत्री अविनाश गहलोत ने दिया आदेश

Good News : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विभाग से उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2024-25 तक के लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2026, 2:52 PM IST
Good news Minister Avinash Gehlot given order three years pending Scholarships will be released
मंत्री अविनाश गहलोत। फोटो पत्रिका

Good News : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विभाग द्वारा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2024-25 तक के लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

अविनाश गहलोत ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के आवेदन पत्र आक्षेप पूर्ति के अभाव में लंबित हैं उन छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में पाई गई कमियों एवं आपत्तियों की पूर्ति करवाकर उन्हें शीघ्र जिला कार्यालयों को अग्रेषित किया जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

छात्रवृत्ति पोर्टल पर किया जाएगा ब्लैकलिस्ट

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि विभाग द्वारा शिक्षण संस्थानों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रवृत्ति आवेदनों की नियमानुसार जांच कर ही उन्हें अग्रेषित करें। उन्होंने कहा कि अनियमित अथवा फर्जी आवेदन अग्रेषित करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें छात्रवृत्ति पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे

अविनाश गहलोत ने विद्यार्थियों एवं संस्थानों से अपील की है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देशों की जानकारी www.sjmsnew.rajasthan. gov.in/scholarship या विभागीय वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर अवश्य देखते रहें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

Updated on:
21 Feb 2026, 2:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप