जयपुर

खुशखबर, रेलवे ने 46 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े अतिरिक्त कोच, बदले रूट से चलेगी पुरी-जोधपुर ट्रेन

Railway Facilities : खुशखबर। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए 46 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही पुरी-जोधपुर बदले रूट से चलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2025, 8:00 AM IST
Indian Railway: रायपुर रेलवे स्टेशन पर नवरात्र-दशहरा के मौके पर भीड़, सीट मिलना बनी चुनौती...
Indian Railway: रायपुर रेलवे स्टेशन पर नवरात्र-दशहरा के मौके पर भीड़, सीट मिलना बनी चुनौती...

Railway Facilities : खुशखबर। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए पहल की। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए 46 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही पुरी-जोधपुर बदले रूट से चलेगी।

ट्रेन यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 46 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय, बीकानेर-दादर-बीकानेर, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी, जयपुर-जोधपुर-जयपुर, अजमेर-अमृतसर-अजमेर, और मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस समेत कुल 46 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कोच जोड़े गए हैं।

पुरी-जोधपुर बदले रूट से चलेगी

पूर्वी तटीय रेलवे के संभलपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की दो जोड़ी ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुरी-लालगढ़ और पुरी-जोधपुर ट्रेनें 27 अगस्त तक, जोधपुर-पुरी ट्रेन 30 अगस्त तक और लालगढ़-पुरी ट्रेन 31 अगस्त तक सरला-संभलपुर सिटी होकर संचालित की जाएंगी।

Updated on:
30 Jun 2025, 8:00 AM IST
Published on: