जयपुर

मोदी सरकार पर बरसे गोविन्द सिंह डोटासरा, बोले- देश के सामने है भाजपा का किसान विरोधी चेहरा

Govind Singh Dotasara Attack BJP : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज भाजपा की मोदी सरकार पर निशाना साधा। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा मोदी सरकार किसानों को अधिकार देने की बजाय उन्हें घाव दे रही है। जानें और क्या कहा।
less than 1 minute read
Govind Singh Dotasra Lashed Out at Modi Government said- BJP Anti Farmer Face is in Front of Country

Govind Singh Dotasara Attack BJP : किसानों का 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन आज से शुरू हुआ। किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। इस मुद्दे को लेकर राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार कब तक किसानों पर जुल्म एवं जख्म देने का काम करेगी? 700 किसानों की शहादत पर प्रधानमंत्री मोदी की माफी और MSP के वादे को 3 साल बीत चुके हैं। लेकिन किसानों को अब तक अपना हक़ नहीं मिला।

किसानों को अधिकार देने की बजाय घाव दे रही है मोदी सरकार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे कहा कि किसान दिल्ली आकर प्रधानमंत्री से बात करना चाहते हैं लेकिन सरकार सीमेंट की दीवारें बनाकर, बैरिकेड्स लगाकर, सड़कों पर कीलें बिछाकर और आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें रोक रही है। मोदी सरकार किसानों को अधिकार देने की बजाय उन्हें घाव दे रही है। भाजपा का किसान विरोधी चेहरा देश के सामने है।

किसान प्रदर्शन पर अपडेट

उधर किसानों का 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन आज से शुरू हुआ था। जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि इसमें करीब चार किसान घायल हो गए हैं। इसके बाद किसानों ने आज का अपना प्रदर्शन स्‍थगित कर दिया है। कल मीटिंग के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा विरोध की रणनीति को लेकर फैसला करेंगे।

Published on:
08 Dec 2024 05:24 pm