जयपुर

Jaipur: तेज आवाज में TV चलाया फिर कंबल में लपेटकर मारा, 5 साल की बच्ची की हत्या करने वाली महिला ने बताई पूरी कहानी

Rajasthan Crime: जयपुर में पड़ोसन से रंजिश और पति को खोने के डर में एक महिला ने 5 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी पिछले 3 महीने से वारदात की साजिश रच रही थी और इसके लिए सोशल मीडिया पर अपराध से जुड़े वीडियो भी देख रही थी।

2 min read
Jun 16, 2026
Jaipur Murder Case Revel
गिरफ्तार आरोपी महिला की फोटो: पत्रिका

Woman Killed 5 Year Child In Jaipur: जयपुर के हरमाड़ा इलाके में जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार और झकझोर कर रख दिया है। 5 साल की मासूम बच्ची, जिसे यह भी नहीं पता था कि नफरत क्या होती है, वह अपनी ही पड़ोसन की रंजिश और सनक का शिकार हो गई। पुलिस ने मासूम की हत्या की आरोपी महिला गुड़िया (30) पत्नी अफरोज खान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है। हैरान करने वाली बात यह है कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी महिला खुद पुलिस और परिजन के साथ उसे ढूंढ़ने का नाटक कर रही थी ताकि किसी को शक न हो।

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण और थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पिछले 3 महीने से इस वारदात की साजिश रच रही थी। इसके लिए उसने यूट्यूब और फेसबुक पर मर्डर मिस्ट्री और अपराध से जुड़े सैकड़ों वीडियो देखे थे। वह लगातार इंटरनेट पर पुलिस से बचने और क्राइम सीन से जुड़े वीडियो सर्च करती थी। 13 जून की दोपहर जब बच्ची खेलते हुए आरोपी के घर पहुंची, तो उसने बाकी बच्चों को तेज आवाज में टीवी चलाकर बैठा दिया। इसके बाद मासूम को दूसरे कमरे में ले जाकर कंबल में लपेटकर उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आंखों में देखना चाहती थी जिंदगीभर आंसू

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति और बच्ची की मां फोन पर और हंसकर बातें करते हैं। इस बात से उसे इतनी जलन और डर था कि कहीं वह अपने पति को खो न दे। इसी बीच दोनों महिलाओं में पानी भरने को लेकर भी विवाद हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची की मां से बदला लेना चाहती थी और उसकी आंखों में जिंदगीभर आंसू देखना चाहती थी। वह पति या महिला का कुछ नहीं बिगाड़ सकी इसलिए उसने मासूम बच्ची को निशाना बनाया।

गुमराह करने के लिए शव से उतारे कपड़े

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका के कपड़े और चप्पलें उतारकर शव को छिपा दिया था। उसका इरादा था कि रात के अंधेरे में शव को किसी सुनसान जगह या जंगल में फेंक देगी। कपड़े न होने के कारण पुलिस का शक किसी पुरुष पर जाता और कोई महिला पर संदेह नहीं करता। लेकिन पुलिस ने आरोपी के घर के बेड से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के कपड़े और चप्पल भी बरामद कर लिए हैं।

Updated on:
16 Jun 2026 06:55 am
Published on:
16 Jun 2026 06:50 am