जयपुर

Jaipur Accident: पहले निकलने की होड़ में भिड़े तीन वाहन, मच गई चीख-पुकार, कई लोग घायल

Rajasthan Road Accident: जयपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामपुर कट बाइपास पर पहले निकलने की होड़ में एक निजी बस, सीमेंट ब्लॉक से भरे ट्रोले और दूसरे ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

2 min read
May 08, 2026
भिड़े वाहनों की फोटो: पत्रिका

Vehicle Collision: चाकसू क्षेत्र में गुरुवार को एक बार फिर निजी बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आई। बाइपास स्थित रामपुर कट पर एक निजी बस चालक की जल्दबाजी के चलते बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे में तीन वाहन आपस में भिड़ गए और कई लोग घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा यातायात भी बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार ‘केला देवी एक्सप्रेस’ नाम से संचालित निजी बस चाकसू कस्बे से बाइपास की ओर जा रही थी। रामपुर कट पर बाईपास पार करते समय बस चालक ने जल्दबाजी में बस को सड़क पर चढ़ा दिया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: पुलिस थाने पर हमला मामले में बड़ा एक्शन, भाजयुमो का पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान निवाई की ओर से आ रहा सीमेंट ब्लॉक से भरा ट्रोला बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर सीमेंट ब्लॉक बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन चालकों समेत कुछ सवारियां घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एक टक्कर के बाद दूसरी भिड़ंत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और जयपुर की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से भी जा भिड़ी। लोगों ने बताया कि दोनों ओर से वाहन आते दिखाई देने के बावजूद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और पहले निकलने की कोशिश करता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निजी बस चालकों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसी बसों से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग कोई सख्ती नहीं बरत रहे। इससे निजी बस संचालकों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

उखड़ रही सड़क और बढ़ रहा हादसों का खतरा

स्टेट हाईवे की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि सड़क अभी गारंटी पीरियड में है, बावजूद इसके जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी डामर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सड़क पर डामर लगभग गायब हो चुका है और उसकी जगह नुकीली गिट्टियों व धूल ने ले ली है।

भारी वाहन गुजरते ही धूल के गुबार उठते हैं, जिससे पीछे चल रहे वाहन चालकों को रास्ता तक दिखाई नहीं देता। वहीं उछलती गिट्टियां राहगीरों और दोपहिया चालकों को चोटिल कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बाइक चालक संतुलन खोकर गिर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गारंटी अवधि में होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार सड़क की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों ने जल्द मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान : शादी से लौट रहे युवक की हत्या, बदमाशों ने घेरकर धारदार हथियारों से किया हमला
Published on:
08 May 2026 09:13 am
Also Read
View All