जयपुर

अपराध का जंक्शन बनी राजधानी, युवक को चाकुओ से गोद-गोदकर उतारा मौत के घाट

शहर के चारदीवारी क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई और शव को घनी आबादी में फेंक कर हत्यारा फरार हो गया।
2 min read
Oct 07, 2017
Brahmapuri area

जयपुर

एक बार फिर राजधानी अपराध का जंक्शन बन गई हैं। वारदातों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।ऐसा लग रहा है की हत्या, लूट यहाँ के लिए आम बात हो गई हैं। अपराधियों को पकड़ने के दावे जांच पड़ताल तक ही हैं। दिनदहाड़े हत्यारें बेखौफ होकर किसी की हत्या कर देते हैं। और पुलिस हर कदम पर बेबस नजर आ रही है। एक बार फिर जयपुर शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं। जहां देर रात शहर के चारदीवारी क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को घनी आबादी में फेंक कर फरार हुए हत्यारें।

देर रात इस घटना के बारे में लोगों को पता तो चला लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। युवक की अस्पताल में मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लोगों से पूछा तो पता चला कि युवक रात करीब ग्यारह बजे अचेत मिला था। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सवेरे दो थानों के थानाधिकारी और एक एसीपी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को नहीं मिली सफलता।


ये हत्या की वारदात ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुई है। लोगों ने सोचा की किसी ने युवक को टक्कर मारी हैं। पर अस्पताल में जांच के दौरान पता चला की चाकू से गोद कर युवक की हत्या की गई है।
ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि युवक पप्पू राम छोटा अखाड़ा क्षेत्र में ही किराये पर रहता था। वह मूलत: बाडमेर जिले का रहने वाला था और कुछ दिनों से यहां पर किराये पर रह रहा था। देर रात वह खून से सनी हालत में छोटा अखाड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास अचेत पड़ा मिला था। रात को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।


जांच में पता चला कि उसकी पीठ पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए गए हैं। कुछ वार इतने गहरे थे कि उसका लीवर और आंते कट गई। इसके चलते खून रिसने से उसकी मौत हो गई। जब लोगों को इस बारे में पता चला तो तड़के इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई और बाद में पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस उसके पास मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Published on:
07 Oct 2017 10:13 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत