9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से प्रेमप्रसंग के संदेह में किया चाकू से हमला

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में चीराखदान क्षेत्र में पत्नी से प्रेमप्रसंग के संदेह में विवाद हो गया। विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। मारपीट में तीन लोग घायल

2 min read
Google source verification
chaaku baajee: Three youths injured in controversy in khandwa

chaaku baajee: Three youths injured in controversy in khandwa

खंडवा. चीराखदान क्षेत्र में गुरुवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी तक बात आ गई। चाकूबाजी में तीन लोग घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार रात करीब १.३० बजे महबूब पिता मोहम्मद शेख निवासी चीराखदान अपने दोस्त जितेन्द्र और दिनेश के साथ था। इसी दौरान वहां अरबाज पिता इनायत, मोहसीन पिती रशीद, मोईन तीनों निवासी फिरदोसनगर (इंदौर) और वसीम पिता बब्बू निवासी चीराखदान पहुंचे। यहां उनके बीच विवाद हो गया। विवाद में अरबाज ने जितेन्द्र और मोहसीन ने दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों घायल हुए हैं। वहीं मारपीट में मोहसीन भी घायल हुआ है। विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इंदौर में भी हुआ था विवाद
कोतवाली टीआई डीके पुरी ने बताया महबूब और अरबाज के बीच इंदौर में पहले भी विवाद हो चुका है। अरबाज को संदेह है कि महबूब का उसकी पत्नी के साथ चक्कर चल रहा है। इसी दौरान अरबाज अपने साथियों के साथ ससुराल खंडवा आया। यहां रात को दोनों के बीच विवाद हो गया।

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, बालिका झुलसी
डोंगरगांव. ग्राम भीलखेड़ी में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बालिका झुलसी है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आनंदलाल पिता तुलसीराम (55)और मितराज पिता देवीदास (19) दोनों निवासी भीलखेड़ी खेत में काम कर रहे थे। तभी शाम करीब ४ बजे अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से आनंदलाल और मितराज की मौत हो गई। वहीं ग्राम के पास स्थित ढेरयाफाल्या में खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से जेकेश पिता डांगरिया (१२) झुलसी है। बालिका को ग्रामीणों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस ने मामले संज्ञान में ले लिया है।