जयपुर

Army Day Parade: जयपुर की सड़क पर पहली बार सेना की ताकत का प्रदर्शन, टैंक-तोप और मिसाइलों ने खींचा ध्यान

Indian Army Day: जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर 78वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। पहली बार सैनिक छावनी के बाहर आर्मी की परेड हो रही है।

3 min read
Jan 15, 2026
Indian Army Parade Jaipur (Patrika Photo)

Indian Army Day 2026: जयपुर: जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर 78वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। पहली बार सैनिक छावनी के बाहर आर्मी की परेड हो रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह है। परेड शुरू होने से पहले 10 मिनट का अवॉर्ड समारोह हुआ, जिसमें वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। इसके बाद सेना परेड शुरू हुई, जो सुबह 11:25 बजे तक चलेगी।

परेड स्थल पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) अनिल चौहान, मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित कई गणमान्य व सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। सेना की ऐतिहासिक परेड को देखने के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे है।

ये भी पढ़ें

Army Day Parade: फुल ड्रेस रिहर्सल में सेना के साहस-शौर्य और स्वाभिमान का जीवंत प्रदर्शन, हजारों युवा-विद्यार्थी व आमजन हुए शामिल

इससे पहले सुबह 9 बजे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ एवं एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एडवांस्ड मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान के साथ आर्मी एरिया स्थित प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे एयर कैवेलकेड से परेड स्थल पहुंचे।

परेड के दौरान टैंक, तोप, मिसाइल, ड्रोन और रोबोट भारतीय सेना की शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट्स हवाई पास्ट कर आसमान में शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया। वहीं, सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर परेड के दौरान पुष्पवर्षा कर रहे हैं।

परेड में प्रदर्शित झांकियों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राजस्थान की समृद्ध लोक कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

गैलेंट्री अवार्डी करेंगे परेड की अगुवानी, महिलाओं की दिखेगी भागीदारी

खास बात यह है कि आर्मी परेड की अगुवाई परमवीर चक्र, अशोक चक्र और महावीर चक्र विजेता करेंगे। यह दृश्य देशभक्ति और गर्व की भावना को और प्रबल करेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में एक साथ देश और प्रदेश के शीर्ष सैन्य व संवैधानिक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

राजस्थान में इन सभी की एक साथ उपस्थिति अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण होगी। इस परेड में भैरव बटालियन, 61 कैवलरी, राजपूत रेजिमेंट, मद्रास रेजिमेंट, गढवाल रेजिमेंट के जवानों का जोश देखने को मिलेगा। साथ ही बैंड, एनसीसी कैडेटस और हथियारों के प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।

परेड के बाद गणमान्य अतिथियों के साथ संवाद होगा

परेड के बाद गणमान्य अतिथियों के साथ संवाद होगा और दोपहर 12:30 बजे समारोह का समापन होगा। शाम को 5 से 7 बजे तक एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजित होगी। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शौर्य संध्या में वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान, भव्य ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बिना वैध आईडी के प्रवेश नहीं

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना वैध आईडी के प्रवेश नहीं मिलेगा। आमजन को प्रवेश के लिए सुबह 8:45 बजे तक ही पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। समारोह के बीच उठकर भी नहीं जा पाएंगे। समारोह स्थल पर कैमरा, पर्स सहित कई वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियां तैनात हैं।

ये भी पढ़ें

Army Day Parade: जयपुर में आर्मी डे परेड देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध

Updated on:
15 Jan 2026 12:03 pm
Published on:
15 Jan 2026 02:18 am
Also Read
View All

अगली खबर