जयपुर में विद्यार्थियों को नशे की सप्लाई रोकने के लिए एटीएस-एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 35 जगह दबिश दी। अभियान में 22 एफआईआर दर्ज हुईं और 22 आरोपी गिरफ्तार हुए।
Jaipur News: जयपुर शहर में विद्यार्थियों के बीच नशा फैलाने वाले नेटवर्क पर एटीएस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस अभियान में कुल 22 एफआईआर दर्ज की गई और 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1,93,610 रुपए नकद, मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद की गई।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने बताया कि शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों की अवैध सप्लाई की सूचनाओं के बाद आईजी विकास कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान की तैयारी की गई। इसके लिए 35 टीमें गठित कर गुप्त सूचनाएं एकत्र की गईं।
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से 35 स्थानों पर एक ही समय में कार्रवाई की गई, जिससे अपराधियों को भागने का मौका नहीं मिला। 22 स्थानों से मादक पदार्थ, अवैध शराब और नकदी बरामद हुई। इसी क्रम में जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई।
कुल 22 मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें 15 प्रकरण मादक पदार्थों से और 7 अवैध शराब से संबंधित हैं। सांगानेर सदर में 02, रामनगरिया में 02, शिप्रापथ में 01, प्रतापनगर में 04, शिवदासपुरा में 02, मुहाना में 02, झोटवाड़ा में 01, चंदवाजी में 01, सांगानेर में 01, नारायण विहार में 01, ट्रांसपोर्ट नगर में 01, बजाज नगर में 01, करधनी में 01 और मोतीडूंगरी में 02 प्रकरण दर्ज हुए।
| क्रम | आरोपी का नाम | पता / निवास स्थान |
|---|---|---|
| 1 | बिना सांसी | पटेल कॉलोनी, शिवदासपुरा |
| 2 | सुधीर मालावत | जानीपुर, टोंक |
| 3 | पिंकी सांसी | कच्ची बस्ती, बरकत कॉलोनी, झोटवाड़ा |
| 4 | हीरा देवी | पार्किंग गेट नंबर 2, गांधी नगर रेलवे स्टेशन |
| 5 | सुमन देवी | वेद वाटिका, त्रिवेणी नगर, मानसरोवर |
| 6 | पारस जैन | गोपी नगर कॉलोनी, 80 फीट रोड, सांगानेर |
| 7 | राधा सांसी | मुहाना |
| 8 | राजेंद्र | महेश नगर |
| 9 | सीमा सांसी | ट्रांसपोर्ट नगर |
| 10 | रमेश सांसी उर्फ रामू | सेक्टर 4, प्रताप नगर |
| 11 | आरती सांसी | शिक्षा पथ, मानसरोवर |
| 12 | नगीन | सेक्टर 17, प्रताप नगर |
| 13 | पूजा सांसी | सुमेर नगर, मुहाना |
| 14 | मोहित गुर्जर | कुशालपुर, चंदवाजी |
| 15 | विकास सांसी | चतराला सर्कल के पास, सीतापुरा |
| 16 | कटीना सांसी | माताजी मंदिर के पास, मालपुरा गेट |
| 17 | मुकेश सिंह सांसी | मोहन नगर, गोविंदपुरा, सांगानेर सदर |
| 18 | अमर सिंह | कच्ची बस्ती, दुर्गापुरा पुलिया |
| 19 | बीना सांसी | जयशंकर कॉलोनी, मान्यावास |
| 20 | संध्या सांसी | श्योपुर रोड, सेक्टर 06, प्रताप नगर |
| 21 | राधाकिशन दरोगा | निवानिया, दूनी, टोंक |
| 22 | अमरचंद सांसी | ओम शिव नगर, करधनी |