जयपुर

Jaipur Audi Accident : अभी तक नहीं लगा लग्जरी कार चालक का सुराग, मृतक के भाई ने कहीं ऐसी बात- सब हुए भावुक

Jaipur Audi Accident : जयपुर में मानसरोवर के खरबास सर्कल पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ऑडी के तांडव के तीसरे दिन भी आरोपी चालक दिनेश रणवा पुलिस पकड़ से बाहर है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा के छोटा भाई के कहे शब्द ने हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

2 min read
लग्जरी कार ऑडी का तांडव। फाइल फोटो ​पत्रिका

Jaipur Audi Accident : जयपुर में मानसरोवर के खरबास सर्कल पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ऑडी के तांडव के तीसरे दिन भी आरोपी चालक पुलिस पकड़ से बाहर है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी और 19 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस की कई टीमें जयपुर और आस-पास के इलाकों में दबिश दे रही हैं। हादसे की जगह अब सन्नाटा पसरा है।

तीन दिन पहले जहां थड़ी-ठेलों के कारण गहमा-गहमी रहती थी, वहां टायरों की रगड़ के निशान, टूटी रेलिंग और सड़क पर फैला मलबा हादसे की गंभीरता बयां कर रहा है।

ये भी पढ़ें

Inspiration Story : जीवन में संघर्षों के बावजूद अलवर की संजू का इरादा है पक्का, अपने समुदाय में ला रही है बड़ा बदलाव

दबिश दे रही पुलिस

उधर, पुलिस कार में सवार कांस्टेबल मुकेश जाट और पप्पू को डिटेन कर पूछताछ कर रही है। आरोपी चालक दिनेश रणवा को भगाने में मदद करने के आरोप में सुमित चौधरी और अशोक मीणा को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब दिनेश और मांगीलाल की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

परिजन बोले, आप जो कर दो…वो ठीक

हादसे में जान गंवाने वाले भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा (25 वर्ष) का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले परिजन ने 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर जयपुरिया अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान रमेश का छोटा भाई समाज के लोगों से कह रहा था कि आप जो कर दो साहब…वो ठीक। हमें ज्यादा कानून-कायदे नहीं पता हैं। उसके ये शब्द वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर रहे थे।

धरने में अखिल भारतीय बैरवा महासभा के अध्यक्ष रामदयाल बडोदिया और महामंत्री रामनिवास जोनवाल भी मौजूद रहे। दोपहर को एसडीएम विकास प्रजापत मौके पर पहुंचे और परिजन को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बातचीत के बाद परिजन मान गए और धरना समाप्त किया। प्रशासन ने शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

Weather Update : राजस्थान में इन जिलों में 12 जनवरी को कोहरे-शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट, जानें 13 जनवरी कैसा रहेगा मौसम

Updated on:
12 Jan 2026 09:16 am
Published on:
12 Jan 2026 09:09 am
Also Read
View All

अगली खबर